1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द ब्लफ' की शूटिंग में घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, स्टंट सीन शूट करते वक्त गले में लगी बड़ी चोट

'द ब्लफ' की शूटिंग में घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, स्टंट सीन शूट करते वक्त गले में लगी बड़ी चोट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 19, 2024 08:06 am IST,  Updated : Jun 19, 2024 08:07 am IST

कभी पति निक जोनास के साथ तो कभी बेटी मालती के साथ प्रियंका तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं अब हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अभिनेत्री बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रही हैं। लंबे समय से प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी पति निक जोनास के साथ तो कभी बेटी मालती के साथ प्रियंका तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, ग्लोबल स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने इसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से एक फोटो शेयर की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये फोटो शेयर की है, जिसमें उनके गले में एक गहरा कट देखा जा सकता है। प्रियंका ने पोस्ट में बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। प्रियंका की ये फोटो सामने आने के बाद देसी गर्ल के फैंस टेंशन में आ गए हैं।

द ब्लफ के स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी चोट

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।' फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लफ भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस को जब ये चोट लगी, वह द ब्लफ के एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस प्रियंका से सावधानी बरतने और अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका घायल हुई हैं। अभिनेत्री इससे पहले 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गई थीं।

Priyanka Chopra
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा के गले में लगी चोट

क्या है द ब्लफ की कहानी

द ब्लफ की बात करें तो 19वीं सदी के कैरेबियन में स्थापित है और एक महिला समुद्री डाकू की कहानी है। इस फिल्म में प्रियंका समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में, प्रियंका का किरदार तब अपने परिवार की रक्षा के लिए सफर पर निकलता है जब उसके अतीत के रहस्यमयी पाप उसके परिवार के पीछे पड़ जाते हैं। प्रियंका आखिरी बार 'लव अगेन' में दिखाई दी थीं। फिल्म में ग्लोबल स्टार के साथ एक्टर सैम ह्यूगन दिखाई दिए थे। फिल्म में प्रियंका और सैम का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन