1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra ने खुद दिखाई अपनी बेटी की झलक, आप भी देखिए अपने पापा पर गई है मालती!

Priyanka Chopra ने खुद दिखाई अपनी बेटी की झलक, आप भी देखिए अपने पापा पर गई है मालती!

 Published : Feb 19, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 07:12 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : TWITTER

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया में पोस्ट करके अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। बता दें एक्ट्रेस की बेटी का चेहरा कुछ दिन पहले ही मीडिया के सामने आया है, जिसकी झलक देखने के बाद फैंस ने जमकर तारीफ की थी। फोटो देखकर कुछ फैंस का कहना है कि मालती अपने पिता पर गई है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सौतन के साथ घर बसाएंगी सई? पिता की असलियत मां को बताएंगी सवि

जोनास ब्रदर्स के लिए हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कार्यक्रम में दुनिया के सामने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर उसके साथ एक तस्वीर साझा की है। रविवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने बच्चे की दो तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने मालती का चेहरा दिखाते हुए एक सेल्फी क्लिक की। दूसरी तस्वीर में वह बिस्तर पर मालती को अपने पास पकड़े हुए है और अपने हाथ से अपना चेहरा छुपा रही है, उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, डेज लाइक दिस।

Smriti Irani daughter Reception: शैनेल ईरानी-अर्जुन भल्ला का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, Shah Rukh Khan सहित ये सितारे भी हुए शामिल

प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी, उन्होंने पिछले साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'लव अगेन' और सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन