1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दामाद राघव चड्ढा को क्या कहकर बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी, बताई अनोखा नाम देने की वजह

दामाद राघव चड्ढा को क्या कहकर बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी, बताई अनोखा नाम देने की वजह

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 31, 2024 02:29 pm IST,  Updated : May 31, 2024 02:29 pm IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, परिणीति की कजिन हैं। प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा राघव चड्ढा की सास लगती हैं। हाल में ही मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो राघव को किस नाम से बुलाती है और उस खास नाम की वजह भी बताई है।

pari raghav- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। Image Source : INSTAGRAM

बीते साल 2023 में परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से शादी की थी। सितंबर में हुई इनकी शादी बीते साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। इस शादी में एक्ट्रेस का पूरा परिवार शामिल हुआ था, अगर कोई नहीं हो सका तो वो बस उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा थीं। प्रियंका चोपड़ा की जगह उनकी मम्मी नए कपल को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। उन्होंने सभी फंक्शम अटेंड किए थे। अब हाल में ही उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर बात की और बताया कि वो अपने दामादजी को किस नाम से बुलाती हैं। इसके साथ ही अनोखा नाम देने की वजह भी बताई। 

इस नाम से बुलाती हैं सास मधु

मधु चोपड़ा ने 'फिल्मीज्ञान' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह राघव चड्ढा को खास नाम से पुकारती हैं। वो उन्हें 'बीबा बच्चा' कहती हैं। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा, 'अरे बड़ा बढ़िया, बीबा बच्चा है। खूब पढ़ा लिखा भी है, अच्छे से बोलता-बातचीत करता है, हिंदी बोलो या इंग्लिश, वो दोनों में अच्छे से बात कर लेता है। मजेदार इंसान भी है। दिमाग का तेज और चुलबुला है।' बता दें,  'बीबा बच्चा' का मतलब एक सज्जन बच्चा है। पंजाबी लोग किसी नौजवान की तारीफ करने के लिए इसका काफी इस्तेमाल करते हैं, यही वजह है कि उन्होंने भी राघव को बीबा बच्चा कहा। साथ ही बताया कि वो उन्हें ये कहकर पुकारना भी पसंद करती हैं। 

शादी में रखी गई थी नो गिफ्ट पॉलिसी

इस बातचीत के दौरान मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव को 'परफेक्ट कपल' बताया है। साथ ही बताया कि दोनों के बीच अच्छा कनेक्शन है। याद दिला दें, कपल ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। पंजाबी रीतिरिवाजों से दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद भी जब मधु चोपड़ा स्पॉट की गई थी तो उन्होंने बताया था कि शादी में कोई गिफ्ट न देने की पॉलिसी रखी गई थी। परिणीति ने खुद तय किया था कि किसी से कोई गिफ्ट नहीं सिर्फ आशीर्वाद लेना है। इस दौरान परिणीति और राघव दोनों ही मैचिंग ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आए थे। 

इस फिल्म में आई थीं नजर

बता दें, परिणीति चोपड़ा को हाल ही में इम्तियाज अली की मूवी 'चमकीला' दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। इस मूवी में वो अमरजौत कौर के रियल लाइफ किरदार में दिखी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन