1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी मालती के चेहरे से वर्ल्ड मैप तक, प्रियंका चोपड़ा के शरीर पर हैं ये कुल 5 टैटू, हर एक की है अलग कहानी

बेटी मालती के चेहरे से वर्ल्ड मैप तक, प्रियंका चोपड़ा के शरीर पर हैं ये कुल 5 टैटू, हर एक की है अलग कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 06:30 am IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने पॉप स्टार पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन पर हैं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने हाल ही में शेयर की थीं। इन तस्वीरों में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का अपना ध्यान खींचा, वह था उनका नया टैटू।

Priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा के हर टैटू की है अपनी कहानी Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अब वह हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम हैं। समय के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम भी बढ़ा है और आज वह ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड जाने के बाद भी उनके इंडियन फैंस के बीच उनका तहलका अभी भी जारी है। अभिनेत्री अब अपनी वेकेशन फोटोज और नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ वेकेशन फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनके नए टैटू पर हर किसी की निगाहें रुक गईं।

प्रियंका ने बाहों पर बनवाया नया टैटू

प्रियंका चोपड़ा ने अपने यूरोप ट्रिप से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। किसी में वह समुद्र के बीचों बीच क्रूज पर धूप का आनंद लेती दिखीं तो किसी में बेटी मालती मैरी के साथ खेलती नजर आईं। उनकी इन कहर ढाने वाली फोटोज में अभिनेत्री के कुछ फैंस की निगाहें उनके नए टैटू पर जा टिकीं। अभिनेत्री ने हाल ही में नया टैटू बनवाया है और अपने हाथ में उस पर्सन को उकेरा है, जो उनके दिल के बेहद करीब है।

चर्चा में प्रियंका चोपड़ा का नया टैटू

अभिनेत्री ने अपने हाथ पर बेटी मालती मैरी के चेहरे का टैटू बनवाया है। प्रियंका के फैंस को उनका ये सिंपल और प्यारा टैटू पसंद आ रहा है। हालांकि, ये प्रियंका का पहला टैटू नहीं है। इससे पहले भी अभिनेत्री अपने शरीर पर कई टैटू बनवा चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी से जुड़े हैं और खास बात तो ये है कि अभिनेत्री के हर टैटू की अलग कहानी भी है। मालती मैरी के चेहरे के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बांह में भी एक टैटू बनवाया है, जो उनकी ग्लोबल सिटीजन की पहचान को दर्शाता है। उन्होंने हाथ पर वर्ल्ड मैप बनवाया है।

प्रियंका-निक का मैचिंग टैटू

इसके अलावा प्रियंका पति निक जोनास के साथ एक मैचिंग रोमांटिक टैटू भी शेयर करती हैं। उन्होंने अपने कान के पीछे चेक और बॉक्स बनवाया है, जबकि निक ने अपनी बाहों पर सेम यही टैटू बनवाया है। अभिनेत्री ने अपने इस टैटू में उस पल को कैद किया है, जिसमें उन्हें निक जोनास ने प्रपोज किया था। प्रियंका ने अपने पैर में तीनों पालतू डॉग्स के लिए स्पेशल टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने पैर में पंजे के निशान का टैटू बनवाया है, जो उनके पालतू डॉग्स डायना, गीनो और पांडा को दर्शाता है।

Priyanka chopra
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास से मैचिंग टैटू भी बनवाया है

पापा के लिए बनवाया स्पेशल टैटू

अब हम जिस टैटू के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह बेहद खास है। प्रियंका ने सालों पहले अपने हाथ की कलाई पर एक टैटू करवाया था, जो अभिनेत्री का पहला टैटू है और यह उनके पिता अशोक चोपड़ा से जुड़ा है। प्रियंका ने अपने हाथ में Daddy's Lil Girl का टैटू बनवाया है, जो उनके पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा की हैंड राइटिंग में लिखा है। अभिनेत्री ने 2013 में अपने पिता को खो दिया था, वहीं इससे एक साल पहले उन्होंने अपने हाथ में ये टैटू कराया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन