1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैज मस्ती और काम, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने मुंबई टूर की झलकियां, पेरेंट्स के साथ शेयर की फोटो

मैज मस्ती और काम, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने मुंबई टूर की झलकियां, पेरेंट्स के साथ शेयर की फोटो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 19, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 05:09 pm IST

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आईं थीं। यहां प्रियंका ने अपने परिवार के साथ समय बिताया और कई ईवेंट्स में हिस्सा लिया। इसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

कभी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी छाई रहती हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिलता है। प्रियंका ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद से प्रियंका अमेरिका में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मुंबई के दौरे पर थीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने पेरेंट्स के साथ खूब समय बिताया और जमकर मस्ती की। प्रियंका ने इस दौरे पर कई इम्पोर्टेंट ईवेंट में भी हिस्सा लिया। इसकी खूबसूरत तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

मिस वर्ल्ड जीतते ही प्रियंका चोपड़ा बन गई थी स्टार

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी दुनिया में 25 साल का सफर तय कर लिया है। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही खूबसूरत और टैलेंटेड रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में फिल्म 'थमिजान' फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि ये एक साउथ की फिल्म थी। इसके बाद 2003 में आई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा को पहचान दिलाई अंदाज फिल्म ने। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे और लारा दत्ता भी अहम किरदार निभाते नजर आईं थीं। 

बॉलीवुड से तय किया हॉलीवुड का सफर

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और खूबसूरती से पहचान बनाई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के 25 साल में 80 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। 3 दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड में हिट फिल्में भी दे चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद साल 2015 में हॉलीवुड का रुख किया और यहां काम तलाशने लगीं। यहां स्ट्रगल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को 2017 में बेवॉच नाम की हॉलीवुड फिल्म में काम मिला। यहीं से प्रियंका की हॉलीवुड जर्नी शुरू हो गई। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिका के ही सिंगर निक जोनस से शादी कर ली। अब प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं और अपने पति और बेटी मालती के साथ अमेरिका में रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन