1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा! 'पाकिस्तानी' फिल्म मेकर के साथ शेयर की तस्वीर

दिलजीत दोसांझ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा! 'पाकिस्तानी' फिल्म मेकर के साथ शेयर की तस्वीर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 29, 2025 12:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 12:36 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। अब ये तस्वीर वायरल हो रही है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बीते दिनों से लोगों का गुस्सा झेल रहे हैं। दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर खूब बवाल मचा रहा। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ बॉर्डर ब्रंच किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेस्ट' के रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म के रिलीज से पहले इसके प्रीमियर रखे जा रहे हैं। इसी प्रीमियर में पाकिस्तानी फिल्म मेकर और पकत्रकार शर्मीन ओबैद-चिनॉय भी शामिल हुई थीं। 

बॉर्डरलैस ब्रंच की तस्वीरें वायरल

अपनी फिल्म हैड्स ऑफ स्टेट्स के प्रमोशन में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंसटाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ पाकिस्तानी-कनाडाई फिल्म निर्माता शर्मीन ओबैद चिनॉय, निर्देशक मीरा नायर और उनकी मैनेजर अंजुला आचार्य भी पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'अगस्त की कंपनी में बिताई गई एक शानदार दोपहर (लाल दिल वाली इमोजी)।' इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'मजा आया। बॉर्डरलेसबंच।' अब प्रियंका की ये पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। 

अपने फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज से पहले इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई है जिसमें प्रियंका के परिवार के लोग समेत उनके अच्छे दोस्त भी शामिल हुए हैं। प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एली नाईशूलर' ने डायरेक्ट की है। फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी नजर आने वाले हैं। जिनमें इडरिस एल्बा, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और जैक कुएद जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ के बाद अब प्रियंका की भी पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन