1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घर पहुंचते ही Priyanka Chopra ने बेटी मालती पर यूं लुटाया प्यार, Photo में साथ दिखा परिवार

घर पहुंचते ही Priyanka Chopra ने बेटी मालती पर यूं लुटाया प्यार, Photo में साथ दिखा परिवार

 Published : Nov 11, 2022 11:23 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 11:23 am IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत से वापस अपने घर लॉस एंजिल्स पहुंचने के बाद अपनी बेटी और पति निक जोनस के साथ खूबसूरत पल बिता रही हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra ने बेटी मालती पर यूं लुटाया प्यार Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 3 साल बाद अकेले भारत आई थीं। वर्क प्रोजेक्ट्स की वजह से प्रियंका ने मुंबई और दिल्ली में वक्त बिताया और काम पूरा होने के बाद अपने घर लॉस एंजिल्स (Los Angeles) वापस जा चुकी हैं। घर पहुंचते ही प्रियंका अपनी बेटी मालती पर प्यार लुटाती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेटी और पति के साथ लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'घर'।'

यह भी पढ़ें: Uunchai Review: 'ऊंचाई' देखकर भावुक हुईं शहनाज गिल, बताया कैसी लगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इस तस्वीर में दिख रहा है कि वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा और पति निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है। बाकी सेलेब्स की तरह ही प्रियंका ने भी अब तक बेटी का फेस नहीं दिखाया है। प्रियंका जब भी बेटी की तस्वीर शेयर करती हैं हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि उसका चेहरा नहीं दिखाई दे। प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को माता-पिता बने हैं। 

कॉलेज में Amitabh Bachchan को लड़कियों ने दिया था ये नाम, सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप भी अपनी हंसी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूनिसेफ (UNICEF) गुडविल एम्बेसडर के तौर पर भारत आई थीं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में सनी देओल के साथ फिल्म 'द हीरो' से डेब्यू किया था। वहीं हॉलीवुड में प्रियंका ने साल 2015 में 'क्वांटिको' से डेब्यू किया था। हॉलीवुड में पहले प्रोजेक्ट के बाद से ही उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई। आज के समय में प्रियंका के पास हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में देखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में भी काम कर रही हैं।

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ला रही हैं नया चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', सेलिब्रिटी के साथ करेंगी गुफ्तगू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन