1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या बच्चे के चलते प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी फिल्म 'जी ले जरा' ? जानिये क्या खबर चल रही है

क्या बच्चे के चलते प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी फिल्म 'जी ले जरा' ? जानिये क्या खबर चल रही है

 Published : Jan 25, 2022 01:39 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 04:29 pm IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से बात की है

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTA/PRIYANKACHOPRA

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियों में थी। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली थीं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मां बनने के बाद प्रियंका इस फिल्म से बाहर निकल सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से बात की है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस से बात कर लें। प्रियंका अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बच्चे और परिवार को देना चाहती हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने नई एक्ट्रेस की तलाश करना भी शुरू कर दिया है, जो फिल्म में प्रियंका की जगह लेंगी।  हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्हाल इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

इस फिल्म के निर्देशक भी फरहान हैं। इसके जरिए वह निर्देशन जगत में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार फरहान ने 2011 में 'डॉन 2' के निर्देशन की कमान संभाली थी।

प्रियंका ने दो दिन पहले ही अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी कि वह मां बन गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'इस खास मौके पर हम सम्मानपूर्वक आपसे निजता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन