1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग हुई पूरी, पति-बेटी संग यूं समय बिताती आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग हुई पूरी, पति-बेटी संग यूं समय बिताती आईं नजर

 Published : Aug 11, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 02:21 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

Priyanka Chopra , Nick Jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। आज वो ग्लोबल स्टार कहलाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' तो लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग के लिए वह अपनी फिल्म की टीम के साथ बीते कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया में थीं। वहीं हाल ही में उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने पति निक, बेटी मालती और मां के साथ फुर्सत के पल बीताती हुईं नजर आ रही हैं। 

'द ब्लफ' की शूटिंग हुई पूरी

प्रियंका चोपड़ा ने  'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए अपने इंस्टा पर 20 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपने पति निक के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इसके बाद कुछ फोटो में फिल्म की शूटिंग की हैं। एक वीडियो में मालती अपने पापा निक के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने 'द ब्लफ' की शूटिंग की फोटो दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म को लेकर कही ये बात

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 'द ब्लफ' की पिक्चर रैप हो गई है!!!... और इसे अपने परिवार और इस फिल्म को संभव बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों के साथ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में यह भी बताया कि वह कुछ समय के लिए घर वापस आ गई हैं और उन्होंने अपनी अगली शूटिंग लोकेशन भी बताई है। बता दें कि प्रियंका ने स्पाई-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की भी तैयारी शुरू कर दी है। 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में मर्ले डैंड्रिज, माइकल ट्रुको, मैट बेरी, राहुल कोहली और गेब्रियल लियोन आवर्ती भी नजर आएंगे। इसमें जैक रेनोर में शामिल होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन