1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

 Published : Jul 05, 2025 09:25 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 09:25 am IST

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर जानलेवा हमला होने के बाद से वह बहुत परेशान हैं। उन्हें पंजाब के मोगा में उनके क्लिनिक में गोली मार दी गई थी। वह फिलहाल स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में हैं।

Punjabi actress Tania father- India TV Hindi
एक्ट्रेस के पिता पर जानलेवा हमला Image Source : INSTAGRAM

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाई गई। इस घटना के बाद से उनके पिता स्थानीय अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को, दो अज्ञात लोगों ने पंजाब के मोगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में एंट्री की और उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद तानिया की टीम ने एक बयान भी जारी किया है।

पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर किया जानलेवा हमला

पंजाब मेनिया को दी गई प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और मरीज होने का नाटक किया। पुलिस अधीक्षक (मोगा) ने पुष्टि की, 'हमलावर एक खतरनाक प्लान के साथ आए थे। वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक से गोली चला दी।' मरीजों की देखभाल करते समय डॉक्टर को दो गोलियां लगीं। उनकी हालत अभी भी बहुत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि डॉ. कंबोज को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। हालांकि, कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। अधिकारी अब संभावित जबरन वसूली के प्रयासों सहित कई मामले की जांच कर रहे हैं। अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है और क्लिनिक के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। शूटरों की पहचान करने में मदद के लिए आस-पास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Punjabi actress Tania
Image Source : INSTAGRAMगमगीन हालत में पंजाबी एक्ट्रेस तानिया

गमगीन हालत में तानिया

पंजाबी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'तानिया और परिवार की ओर से, हम यह शेयर करना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक समय है। हम मीडिया से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा संभलने का वक्त दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया?

तानिया को पंजाबी फिल्मों जैसे 'बाजरे दा सिट्टा', 'सूफना', 'रब्ब दा रेडियो 2', 'गुड्डियां पटोले' और 'ओए मखना' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म 'सुफना' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। जानकारी के लिए बता दें कि तानिया पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन