1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa: The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने रचा इतिहास, 5 अरब व्यूज लेकर बनाया रिकॉर्ड

Pushpa: The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने रचा इतिहास, 5 अरब व्यूज लेकर बनाया रिकॉर्ड

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 16, 2022 05:27 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 05:27 pm IST

Pushpa: The Rise create record: 'पुष्पा' को रिलीज के बाद भी इतना प्यार मिल रहा है कि फिल्म के नाम नए-नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है।

Pushpa: The Rise- India TV Hindi
Pushpa: The Rise Image Source : TWITTER_PUSHPA

Highlights

  • 'पुष्पा - द राइज' ने बनाया इतिहास
  • फिल्म के गानों को मिले रिकॉर्ड व्यूज

Pushpa: The Rise create record: ऑल इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा - द राइज' भले ही सिनेमाहॉल में बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई हो, लेकिन अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर यह फिल्म लोकप्रियता के मामले में नई ऊंचाइयां छू रही है। देश भर में इसके डायलॉग बूढ़ों से लेकर बच्चों की जुबान पर चढ़े हैं। वहीं अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

मिले 5 अरब से ज्यादा व्यूज

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने 5 बिलियन (अरब) व्यूज हासिल करने वाला भारत का पहला एल्बम बनकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करके अपनी खुशी जताई है। 

क्या बोले पुष्पा के मेकर्स 

मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीनड्रामा।' इसके आगे दूसरे पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, 'आइकन स्टार एट-अल्लूअर्जुन ऑनलाइन का हैशटैग-पुष्पा द राइज 5 बिलियन व्यूज हिट करने वाला पहला एल्बम है।'

'पुष्पा' का हर गाना जबरदस्त

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होने से लेकर सिनेमाघरों में फिल्म के चलने तक, 'पुष्पा' बाजारों में धूम मचा रही थी। 'समी समी' से लेकर 'ऐ बिट्टा ये मेरा अड्डा' तक, भारतीयों ने फिल्म के हर गाने पर तालियां बजाईं। वहीं 'ऊ अंटवा ऊ अंटवा' साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बन गया।

300 करोड़ की कमाई 

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और यहां तक कि हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई की। आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में विलेन के तौर पर विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। 

इन्हें भी पढ़ें- 

KGF Chapter 2 का जलवा अब भी बरकरार, अब बना डाला ये धांसू रिकॉर्ड

Shamshera Title Track: रिलीज होते ही छाया 'शमशेरा' का टाइटल ट्रैक, सुनकर होंगे रोंगटे खड़े

इन सुपरहिट वेबसीरीज के नए सीजन मचाएंगे तहलका, जानिए लिस्ट में आपकी फेवरेट है या नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन