1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सास नीता अंबानी की तरह क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट, कब हुई थी अनंत से पहली मुलाकात?

सास नीता अंबानी की तरह क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट, कब हुई थी अनंत से पहली मुलाकात?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 12, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 06:09 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल के वेडिंग शेड्यूल पर नजर डालें तो दोनों रात 8 बजे एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे और 9:30 पर सात फेरे लेंगे।

Radhika Merchant- India TV Hindi
ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट संग जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। बीते साल दिसंबर में कपल की सगाई हुई थी, जिसके बाद से अंबानी परिवार में समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया था। दो शानदार प्री-वेडिंग पार्टीज और संगीत, हल्दी, मेहंदी और मामेरु जैसी प्री-वेटिंग सेरेमनीज के बाद अब आज वो घड़ी है, जब राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया की बात करें तो इस बात से सभी वाकिफ हैं कि राधिका अपनी सास नीता अंबानी की ही तरह डांस की शौकीन हैं। यही नहीं वह ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। इसके अलावा राधिका अपने पिता वीरेन मर्चेंट के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं। तो चलिए आपको राधिका मर्चेंट से जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही अनंत अंबानी के साथ उनकी मुलाकात कब हुई थी ये भी बताते हैं।

अनंत से राधिका की पहली मुलाकात कब हुई?

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट से शादी कर रहे हैं। अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान पहुंचे हैं। अंबानियों की गेस्ट लिस्ट में किम कर्दाशियां से लेकर जॉन सीना तक जैसे नामी और चर्चित सेलेब्स शामिल हैं। राधिका-अनंत की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2017 में दोस्तों के जरिए हुई थी। अनंत जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाती हैं। 29 साल की राधिका वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट ग्लोबल फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर 'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ हैं।

यूएस से किया है ग्रेजुएशन

राधिका की पढ़ाई की बात करें तो मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। राधिका ने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। फोर्ब्स के अनुसार, यूएस से पढ़ाई करने केबाद उन्होंने मुंबई की एक कंपनी में इंटर्नशिप की और फिर अपने पिता की कंपनी में शामिल हो गईं। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।

ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट को डांस में भी गहरी दिलचस्पी है। राधिका एक ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है। बता दें, नीता अंबानी भी क्लासिकल डांसर हैं और अंबानी परिवार के कई समारोहों में वह अक्सर अपने डांस का हुनर दिखाती भी नजर आ चुकी हैं। बेटे अनंत की शादी के भी कई समारोहों में भी उन्हें क्लासिकल डांस करते देखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन