अनंत अंबानी ने बीते दिन जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारों ने भी जामनगर में महफिल जमाई। अनंत ने अपने जन्मदिन पर दो दिनों का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसकी शुरुआत बुधवार को सूफी नाइट से शुरू हुईं, कई सोशल वर्क इवेंट के साथ गुरुवार के भव्य सेलिब्रेशन हुआ। ग्रैंड पार्टी के बीच सबसे स्पेशल मोमेंट की झलक भी अब सामने आई हैं, जो अनंत अंबानी और राधिका मर्टेंच के प्यार की झलक पेश करती है। दोनों के बीच मजबूत बॉन्ड और ढेर सारा प्यार प्यार इस वीडियो में दिखा, इसे देखने के बाद हर किसी का बस यही कहना है कि राधिका ने अनंत अंबानी का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
राधिका ने बनाया हर पल खास
एक फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका ने अनंत अंबानी के लिए एक स्पेशल मोमेंट प्लान किया। उन्होंने फूलों से पूरा डेकोर कराया था, एंट्री पर फूल बिछे हुए थे। जैसे ही अनंत अंबानी अंदर आए उनके ऊपर फूलों की बारिश कराई गई। सामने खड़ी राधिका ने उन्हें जोर से हग किया और फिर प्यारी सी किस दी, ये खास सेलिब्रेशन अनंत के लिए सबसे खूबसूरत तोहफा साबित हुआ। ये रोमांटिक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ और इसे बार-बार देखा जा रहा है। फैंस इसे देखने के बाद बस एक ही बात कह रहे हैं कि दोनों के बीच सच्चा प्यार है।
यहां देखें वीडियो
राधिका को देख खुशी छिपा नहीं पाए राधिका
अनंत अंबानी के स्टाफ ने भी उनकी पत्नी राधिका का साथ मिलकर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया, अनंत को अंदाजा नहीं था कि राधिका इस अरेंजमेंट के पीछे हैं, जब वो अंदर पहुंचे और उन्होंने राधिका को खड़ा पाया तो वो खुशी छिपा नहीं पाए और उत्साहित होकर राधिका को बुलाने लगे और वो भी काफी एक्साइटेड दिखीं। एक और वीडियो में दोनों को खिलखिलाकर हंसते आप देख सकते हैं।
यहां देखें वीडियो
सेलिब्रेशन में शामिल सितारे
इस वीडियो में जहां अनंत अंबानी ने ब्लैक टी-शर्ट और लोवर कैरी किया है, वहीं राधिका ने ऑरेंज कलर का सिंपल सूट कैरी किया है। बैकग्राउंड डेकोर में शेर और हाथी वाली सजावट भी देखने को मिल रही है। बात करें, पार्टी की तो उसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, ओरी, सलमान खान, संजय दत्त, कृति सेनन, अगस्त्य नंदा, दिया मिर्जा और रितेश देशमुख जैसे सितारों ने महफिल जमाई। इस शानदार शाम से कई वीडियो भी सामने आए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।