1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सास-ससुर संग घूमने निकलीं राधिका, मॉल में दिखा मॉडर्न अवतार, जंपसूट पहन बच्चों के साथ की सैर

सास-ससुर संग घूमने निकलीं राधिका, मॉल में दिखा मॉडर्न अवतार, जंपसूट पहन बच्चों के साथ की सैर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 25, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 06:38 pm IST

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के बर्थडे के चलते पूरा अंबानी परिवार इन दिनों जामनगर में है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे हैं, जहां उन्हें मॉल की सैर करते भी देखा गया।

Radhika Merchant- India TV Hindi
जामनगर में अंबानी परिवार Image Source : INSTAGRAM/@AMBANI_UPDATE

अंबानी फैमिली में कोई भी सेलिब्रेशन का मौका हो, स्टार्स की भीड़ जुट जाती है। अब 23 अक्टूबर को आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने गुजरात के जामनगर में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। ईशा और आकाश अंबानी ट्विन्स हैं और साथ ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर में ही हैं और 23 अक्टूबर को ईशा-आकाश के लिए ग्रैंड पार्टी भी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी शिरकत की। इस बीच फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी को अपने छोटे बेटे-बहू यानी अनंत और राधिका के साथ मॉल की सैर करते देखा जा सकता है।

रिलायंस मॉल घूमने निकली अंबानी फैमिली

अंबानी फैमिली के फैन पेज अंबानी अपडेट्स में ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नीता अंबानी, मुकेश अंबानी को अनंत और राधिका के साथ जामनगर स्थित रिलायंस मॉल में घूमते देखा जा सकता है। इस दौरान सभी कैजुअल लुक में नजर आए। मुकेश अंबानी ने जहां येलो श्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट पहना था, वहीं नीता अंबानी व्हाइट कुर्ते में नजर आईं। अनंत अंबानी आउटिंग के दौरान ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आए वहीं राधिका शॉर्ट जंपसूट में दिखाई दीं।

 अनंत-राधिका के साथ दिखीं वेदा और आदिया

इस दौरान राधिका और अनंत के साथ आकाश-श्लोका की बेटी वेदा और ईशा-आनंद पीरामल की बेटी आदिया भी सैर-सपाटा करती नजर आईं। इस दौरान राधिका दोनों का ध्यान रखती दिखीं। अंबानी फैमिली की छोटी बहू का ये अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मौका कोई भी हो, अक्सर राधिका अपने अलग-अलग अवतार से फैंस को हैरान कर देती हैं और इस बार उन्होंने अपने सिंपल लेकिन मॉडर्न अवतार से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

आकाश-ईशा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जामनगर पहुंची अंबानी फैमिली

बता दें, अंबानी फैमिली ईशा और आकाश अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जामनगर पहुंची है, जहां कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस सेलिब्रेशन में शिरकत की। जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, करण जौहर, आर्यन खान, अनन्या पांडे, एटली सहित कई सितारे जामनगर में अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे।

ये भी पढ़ेंः रामायण के लक्ष्मण ने की ऑनस्क्रीन बड़े भाई रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- 'किरदार के लिए कर रहे बड़ा त्याग'

साराभाई वर्सेस साराभाई फेम सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में इंडस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन