बॉलीवुड में बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा का फिल्मी सफर तभी शुरू हो गया था जब उन्होंने पहली बार शिल्पा शेट्टी को देखा था। उस दौर में राज कुंद्रा लंदन के बिजनेसमैन थे और बिजनेस की दुनिया में नाम कमा चुके थे। लेकिन 2000 के दशक के आखिरी सालों में राज कुंद्रा की मुलाकात शिल्पा शेट्टी से हुई और प्यार हो गया। लेकिन राज को अपनी मोहब्बत शिल्पा का दिल जीतना काफी मुश्किल काम रहा था। खूबसूरत शिल्पा के दिल में जगह बनाने के लिए राज कुंद्रा को अमिताभ बच्चन के घर जलसा के सामने 100 करोड़ रुपयों का फ्लैट खरीदना पड़ा। राज कुंद्रा ने खुद ही इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।
2009 में की थी शादी
शिल्पा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' (1993) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म हिट रही और शिल्पा स्टार बन गईं। इसके बाद शिल्पा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले 10 साल में दर्जनभर से ज्यादा हिट फिल्में दीं। 2000 के दशक में शिल्पा बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस और टॉप हीरोइन बन गई थीं। साल 2005 में शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 (S2) प्रमोशन के सिलसिले में लंदन गई थीं। यहीं पर शिल्पा औक राज कुंद्रा की पहली बार मुलाकात हुई थी। करीब 3 साल तक राज कुंद्रा शिल्पा का दिल जीतने में लगे रहे।
शिल्पा ने खुद बताया था क्यों लिया टाइम
बीते कुछ समय पहले शिल्पा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'लंदन में मिलने के बाद राज मुझे काफी मंहगे तोहफे भेजने लगे। लेकिन मैंने उन्हें मना किया और कहा कि इससे दोस्ती खराब हो सकती है। इसके बाद भी राज नहीं माने। वो लंदन के बिजनेसमैन थे और मैं भारत में ही रहना चाहती थी। फिर राज ने एक दिन फोन किया और बताया कि तुमने अमिताभ बच्चन का जलसा देखा है। मैंने कहा हां, उन्होंने कहा मैंने उसमें एक घर बुक किया है।'
100 करोड़ के घर से जीता था दिल
बता दें कि राज कुंद्रा ने शिल्पा से शादी करने के लिए जलसा के सामने 100 करोड़ का फ्लैट खरीदा था। राज कुंद्रा ने हाल ही में भारती टीवी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। जिसमें राज कुंद्रा बताते हैं कि मैं शिल्पा से शादी करना चाहता था और वो भारत छोड़ना नहीं चाहती थी। मैंने मुंबई में जलसा के सामने ही घर खरीद लिया और उससे हां करवा लिया। बता दें कि आईफा ईवेंट जो योर्कशायर शहर में आयोजित हुआ था वहां शिल्पा पहुंची थीं। यहीं पर शिल्पा को राज ने प्रपोज किया और शिल्पा ने भी शादी के लिए हां कर दी। अब राज और शिल्पा दोनों के 2 बच्चे हैं और मुंबई में रहते हैं।
जेल भी जा चुके हैं राज कुंद्रा
बता दें कि राज कुंद्रा बीते कुछ साल से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिजनेसमैन से अब राज कुंद्रा एक्टर भी बन गए हैं और बीते दिनों एक मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा ने बाहर आते ही अपनी जेल यात्रा पर एक फिल्म बनाई थी। अब जल्द ही राज कुंद्रा एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं।