1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली' ने रिलीज से पहले कर डाली बजट की आधी कमाई, 'वॉर 2' को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

'कुली' ने रिलीज से पहले कर डाली बजट की आधी कमाई, 'वॉर 2' को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

 Published : Aug 10, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 12:39 pm IST

रजनीकांत और आमिर खान की 'कुली' 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसके पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रुति हासन भी हैं। लोकेश कनगराज की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।

Rajinikanth- India TV Hindi
कुली में सुपरस्टार रजनीकांत Image Source : INSTAGRAM/@LOKESH.KANAGARAJ

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं जो एडवांस बुकिंग के पहले दिन से जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भारत में फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिलीज से चार दिन पहले ही 'कुली' ने दुनिया भर में 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग पार कर ली है जो मेकर्स के लिए बहुत खुशी की बात है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धूम मचा रही है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा समर्थित ये एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर सकती है। इतना ही नहीं 'कुली' तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हो सकती है।

कुली की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

रिलीज से पहले अगले तीन दिनों में एडवांस टिकट बिक्री से 'कुली' की कमाई और भी ज्यादा होने की संभावना है। लोकेश कनगराज की फिल्म  'कुली' साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है। रजनीकांत के अलावा इसमें नागार्जुन, उपेंद्र और श्रुति हासन भी अहम किरदार में हैं और आमिर खान एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार, 09 अगस्त तक विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 40 लाख डॉलर के पार हो गई थी। वहीं, रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 50 लाख डॉलर तक हो सकता है। इसके अलावा, शुक्रवार को घरेलू बाजार में प्री-सेल शुरू होने के बाद से 'कुली' ने भारत में ताबड़तोड़ टिकट बेचे हैं। रविवार सुबह तक रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'कुली' ने पहले दिन अकेले 10 करोड़ रुपये और कुल मिलाकर 14 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं। इसमें से अधिकांश टिकट तमिल में बिकी हैं, जिसे 9.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। वहीं, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी अच्छी शुरुआत की है। हिंदी डब की एडवांस बुकिंग धीमी है। हिंदी में 'कुली' के अब तक 400 शो में से केवल 2500 टिकट ही बिके हैं, लेकिन जल्द ही इसमें तेजी आने की संभावना है। बता दें कि रजनीकांत की ये फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग में कमाई करने वाली पहली फिल्म बन सकती है। 'जेलर' ने भारत में 18 करोड़ की कमाई के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब 'कुली' को बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचाने के लिए 'लियो' के 46 करोड़ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ना होगा।

रजनीकांत की कुली ने इन फिल्मों को कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

'कुली' ने भारत में अब तक 14 करोड़ की कमाई की है, जिसका मतलब है कि इसने 'इमरजेंसी' जैसी बड़ी हिंदी फिल्म की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कमाई को भी पीछे छोड़ दिया और यह अभी रिलीज भी नहीं हुई है। 'कुली' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। इसकी 41 करोड़ की विदेशी कमाई कमल हासन की पिछली फिल्म 'ठग लाइफ' की विदेश कमाई से ज्यादा है। 'कुली' 14 अगस्त को अपनी रिलीज से पहले कई नई रिकॉर्ड बना सकती है। मौजूदा रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि साल 2025 में 'कुली' किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी। यह रजनीकांत के शानदार करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी होने वाली है।

रजनीकांत ने ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को पछाड़ा

सैकनिल्क के एडवांस बुकिंग आंकड़ों के अनुसार, 'कुली' ने पहले दिन भारी बढ़त हासिल कर ली है, जिसने पूरे भारत में 4.91 लाख टिकटों की बिक्री से 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, 'वॉर 2' ने अब तक 9295 टिकटों की बिक्री से 34.34 लाख रुपये की कमाई दर्ज की है। हिंदी 2D में 31.3 लाख रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद तमिल 1.33 लाख रुपये और तेलुगु में 72,180 रुपये कमाए है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन