1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डॉन 'मोइद्दीन भाई' बनकर लौट रहे रजनीकांत, Lal Salaam के पोस्टर में दिखा रौबदार लुक

डॉन 'मोइद्दीन भाई' बनकर लौट रहे रजनीकांत, Lal Salaam के पोस्टर में दिखा रौबदार लुक

 Published : May 08, 2023 10:36 pm IST,  Updated : May 08, 2023 10:36 pm IST

फिल्म 'Lal Salaam' में रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान दे रहे हैं।

Rajinikanth in lal salaam- India TV Hindi
Rajinikanth in lal salaam Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAJINI

साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। 'थलाइवा' रजनीकांत बीते दिनों अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब रजनीकांत की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म का नाम 'लाल सलाम' है, जिसे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि Rajinikanth ने जोधपुरी सूट, सनग्लासेस और लाल टोपी पहनी हुई हैं। रजनीकांत के पीछे मुंबई का मशहूर गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई दे रहा है।

रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम'

रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' से उनका लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 'Lal Salaam' के जरिए ऐश्वर्या रजनीकांत 8 साल के बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या की 'लाल सलाम' में रजनीकांत के किरदार का नाम मोइदीन भाई है जो कि मुंबई का डॉन है। फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा, 'मोइद्दीन भाई... स्‍वागत है! 'लाल सलाम।' जब आपके दिल की धड़कन तेज हो तो कैप्‍शन लिखना मुश्‍क‍िल होता है।'

रजनीकांत की फिल्में

पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'दरबार' और 'अन्नात्थे' में नजर आए थे। वहीं आने वाले समय में रजनीकांत फिल्म 'जेलर' में दिखाई देंगे। जब से फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है तब से फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत का लुक जबरदस्त लग रहा था। 'जेलर' में रजनीकांत 'जेलर मुथुवेल पांडियन' के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ प्रियंका मोहन, राम्या कृष्णन और विनायकन जैसे एक्टर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story: एक और राज्य में बैन हुई 'द केरल स्टोरी', जानिए भारत में अब किन-किन राज्यों में नहीं देख सकेंगे ये फिल्म

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वाले को दिया करारा जवाब!

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी ने फिर जीता दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन