1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत को पसंद आई 'धुरंधर 2', आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', देशवासियों से की खास अपील

रजनीकांत को पसंद आई 'धुरंधर 2', आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', देशवासियों से की खास अपील

 Published : Mar 23, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 10:53 pm IST

रजनीकांत ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और आदित्य धर को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' बताया है।

Rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत, रणवीर सिंह और आदित्य धर Image Source : INSTA/@RAJINIKANTH,ADITYADHARFILMS

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ने पिछले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दर्शकों का दिल जीत लिया है। कई मशहूर हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है, जिनमें अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा शामिल हैं। अब साउथ के मेगास्टार रजनीकांत ने भी यह फिल्म देखी है और इसे मस्ट वॉच बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे हर भारतीय को देखने की सलाह दी है।

रजनीकांत ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया

23 मार्च को अपने X अकाउंट पर रजनीकांत ने लिखा, 'क्या फिल्म है... #Dhurandhar2!!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए ज़रूर देखने लायक फिल्म। जय हिंद।' रजनीकांत के रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर फिर से क्रेज बढ़ता दिख रहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए, आदित्य धर ने लिखा, 'सर, हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने से मापते हुए बड़े हुए हैं - आप। दशकों तक हमें सीटियां बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी को भव्य महसूस कराने के बाद भी आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब करना- यह तो सचमुच जादू है। इसलिए, जब आप 'धुरंधर 2' को जरूर देखने लायक बताते हैं तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार' वाला पल लगता है। यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना आभारी हूं, सर। यह बात सीधे दिल को छू गई। जय हिंद।'

धुरंधर 2 की सफलता पर क्या बोले आदित्य धर

19 मार्च को फिल्म बनाने वालों ने मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें फिल्म के कलाकार और क्रू शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद आदित्य ने सभी को धन्यवाद दिया और फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, ज्योति देशपांडे से लेकर और निश्चित रूप से मेरे HODs, मेरे साथी कलाकारों, अभिनेताओं और हर उस व्यक्ति का जिसने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी।' उन्होंने आगे कहा, 'मिल रहे सभी रिस्पॉन्स और यहां तक कि मीम्स को देखकर भी मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मैं सच में यहां आने वाले, हमारा साथ देने वाले और इस सफर का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपके बिना यह संभव नहीं हो पाता। बहुत-बहुत धन्यवाद।'

धुरंधर 2 ने 5 दिनों में 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने दुनिया भर में कुल 751.97 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है, जिसमें से 541.97 करोड़ भारत से और 210.00 करोड़ विदेशों से आए हैं। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रहा, जो 115,507 शो में हासिल किया गया।

ये भी पढे़ं-

डांस को लेकर ट्रोल हुईं निया शर्मा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, यूजर्स ने किए अजीब सवाल

मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ऐश्वर्या भंडारी संग फैंस को दी गुड न्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन