1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खूबसूरत वादियों में अलाया एफ संग रोमांस करते दिखे राजकुमार राव, 'श्रीकांत' का पहला गाना छू लेगा आपका दिल

खूबसूरत वादियों में अलाया एफ संग रोमांस करते दिखे राजकुमार राव, 'श्रीकांत' का पहला गाना छू लेगा आपका दिल

 Published : Apr 15, 2024 03:03 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 03:03 pm IST

राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तू मिल गया' रिलीज हुआ है जिसमें राजकुमार और अलाया की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।

Rajkumar rao,  Srikanth- India TV Hindi
'श्रीकांत' का पहला गाना छू लेगा आपका दिल Image Source : X

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म एक मशहूर बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। जिसमें राजकुमार राव इस बिजनेसमैन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। वहीं हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जो कि आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में अलाया एफ संग राजकुमार राव की केमेस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। 

कैसा है फिल्म का पहला गाना?

 'श्रीकांत' फिल्म का जो गाना रिलीज हुआ है उसका नाम है 'तू मिल गया'। इसमें राजकुमार राव अलाया एफ संग खूबसूरत वादियों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की शुरूआत राज और अलाया के बीच एक फोन कॉल से होती है जिसके बाद फिर दोनों रोड ट्रिप का निकलते हैं। पूरे गाने में अलग-अलग जगहों पर दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बीताते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में राजकुमार राव और अलाया एफ के बीच शानदार केमिस्ट्री भी दिख रही है। रिलीज के साथ ही इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने को जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा तनिष्क बागची ने इस गाने को कंपोज किया है।

'श्रीकांत' के बारे में 

बता दें कि तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत की इंडस्ट्रियलिस्ट 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक है। जिसका किरदार राजकुमार राव प्ले कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव और अलाया एफ के अलावा अदाकारा ज्योतिका मुख्य भूमिका में दिखेंगी। ज्योतिका हाल ही में अजय देवगन की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर 'शैतान' में नजर आई थीं। इसके अलावा शरद केलकर जैसे कलाकार भी 'श्रीकांत' में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन