1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मैं तंग आ गई'

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मैं तंग आ गई'

 Published : Aug 22, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 05:40 pm IST

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने एक्टर के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से ये खबर सामने आने लगी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर एक्ट्रेस पत्रलेखा ने रिएक्ट करते हुए खुलासा किया है।

Rajkumar Rao wife Patralekha on pregnancy rumours- India TV Hindi
राजकुमार राव की पत्नी हैं प्रेग्नेंट? Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में शादी की थी। बी-टाउन के सबसे फेमस और पसंदीदा कपल्स में से एक राजकुमार और पत्रलेखा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने राजकुमार राव के बर्थडे 31 अगस्त को पिछले साल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद से उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सामने आने लगी थीं। अब लंबे समय के बाद राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बात की, एक्ट्रेस पत्रलेखा ने बताया कि उन्हें बहुत गुस्सा आया था जब सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में पता चला था। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर खुलाकर बात करते हुए कहा है कि, 'मेरा पेट फूला हुआ रहता है, लेकिन लोगों को लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। कितनी बार ऐसा हुआ है कि मैं फोटोज पोस्ट करती हूं और उसमें मेरा पेट फूला हुआ दिखता है, लेकिन अब उन लोगों को कौन समझाए कि मुझे हर महीने... कुछ दिनों तक ऐसा होता है जब मेरी तबीयत खराब होती है।'

राजकुमार राव की पत्नी हैं प्रेग्नेंट?

पत्रलेखा ने आगे कहा, 'पहले मैं इन चीजों से परेशान रहती थी, लेकिन फिर मैंने लोगों के कमेंट पढ़ना बंद कर दिया। अब मुझे इन सब चीजों की परवाह नहीं है। मैं अपनी हर तरह की तस्वीरें पोस्ट करती हूं, लेकिन कमेंट नहीं पढ़ती।' उन्होंने कहा कि, 'एक समय ऐसा भी था जब मैं प्रेग्नेंसी की अफवाह सुनकर तंग आ गई थी और फिर कुछ समय बाद मैंने इस तरह की बातों पर रिएक्ट करना बंद कर दिया। एक बार फिर से बता दूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।'

राजकुमार राव-पत्रलेखा के बारे में

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था कि, 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, आज हमारी शादी हो गई, मेरे हमसफर, मेरे सबसे अच्छे दोस्त अब मेरे पति बन गए हैं।' बता दें कि दोनों कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन