1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव-पत्रलेखा ने बेटी का रखा इतना प्यारा नाम, शंभुनाथ से है कनेक्शन, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने बेटी का रखा इतना प्यारा नाम, शंभुनाथ से है कनेक्शन, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 18, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Jan 18, 2026 01:14 pm IST

राजकुमार और पत्रलेखा ने 2 महीने पहले अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था। अब बेटी के जन्म के दो महीने बाद कपल ने अपनी न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक साझा करते हुए उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है।

rajkummar rao- India TV Hindi
राजकुमार राव, पत्रलेखा। Image Source : INSTAGRAM/@RAJKUMMAR_RAO

बॉलीवुड के चहीते कपल राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने 2025 में अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी बेटी का भी इस दुनिया में स्वागत किया, जिसके साथ दोनों की खुशी भी दोगुनी हो गई। अब राजकुमार और पत्रलेखा ने  बेटी के जन्म के दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक साझा की है और इसी के साथ बेटी के नाम का भी ऐलान किया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में पत्रलेखा और राजकुमार राव अपनी नन्हीं बच्ची के अपने हाथों से थामें हुए हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा का पोस्ट

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हाथ जोड़कर और दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का परिचय कराते हैं।' कपल के इस पोस्ट पर अब यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बेटी के लिए उनके नाम के सिलेक्शन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी का नाम परंपरा और अर्थ से गहराई से जुड़ा है, जिसके कारण यह नाम प्रशंसकों के दिलों को छू चुका है। पार्वती का अर्थ है शक्ति, कृपा और भक्ति, वहीं पार्वती हिंदू धर्म की एक प्रमुख देवी और भगवान शिव की पत्नी भी हैं। वहीं पॉल और राव पत्रलेखा और राजकुमार के सरनेम हैं।

पत्रलेखा और राजकुमार राव की बेटी का जन्म

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था। कपल ने एक जॉइंट बयान जारी कर बताया कि उनकी नन्ही राजकुमारी का जन्म उनकी चौथी शादी की सालगिरह के अवसर पर हुआ है। दोनों ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा- 'हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है। हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद।'

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे भावुक प्रेम कहानियों में से एक है। ये दोनों एक-दूसरे को एक दशक से भी अधिक समय से जानते हैं। राजकुमार ने खुद बताया था कि उन्होंने पत्रलेखा को पहली बार उनके एक विज्ञापन में देखा था, तभी उन्हें लगा था कि यही उनकी जीवनसाथी हैं। दोनों की मुलाकात 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद 15 नवंबर 2021 में दोनों चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढ़ेंः वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन चुकी हैं 87 साल की ये विंटेज क्वीन, निभा चुकी हैं अभिषेक बच्चन की दादी का रोल

2025 की डिजास्टर OTT पर हुई हिट, डर-सस्पेंस से भरी है 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन