1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की 'लाल सलाम' की बदली डेट, अब इस दिन रिलीज होगी थलाइवा की फिल्म

रजनीकांत की 'लाल सलाम' की बदली डेट, अब इस दिन रिलीज होगी थलाइवा की फिल्म

 Published : Jan 09, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:45 pm IST

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। 'जेलर' के बाद रजनीकांत इस फिल्म के जरिए धमाका मचाने आ रहे हैं। ऐसे में जानिए किस दिन रिलीज हो रही है थलाइवा की ये फिल्म।

LAL SALAAM, Rajnikanth- India TV Hindi
'लाल सलाम' अब इस दिन होगी रिलीज Image Source : DESIGN

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड भी अच्छी खासी कमाई की थी। 'जेलर' में रजनीकांत का शानदार एक्शन देखने को मिला था, जिसने दर्शकों को थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। वहीं अब इस फिल्म से पर्दे पर धमाल मचाने के बाद रजनीकांत  'लाल सलाम' में जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी बीते दिनों हो चुका था। पहले ये फिल्म साल 2024 में पोंगल के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को 'लाल सलाम' के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

अब इस दिन रिलीज होगी 'लाल सलाम' 

जी हां, जेलर से बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब रजनीकांत फिल्म 'लाल सलाम' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। बीते दिनों ही फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। फिल्म निर्माता ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म 'लाल सलाम' साल 2024 में पोंगल के शुभ अवसर पर रिलीज की जाएगी, इस घोषणा के बाद फैंस एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रजनीकांत का जलवा देखने के एक्साइडेट हो गए थे। लेकिन अब 'लाल सलाम' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी फिल्म निर्माताओं ने अब अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर के ये बताया है कि 'लाल सलाम' अगले महीने यानी 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। यानी की फैंस को रजनीकांत की इस फिल्म के लिए अब पूरा एक महीने का इंतजार करना होगा। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'लाइका प्रोडक्शन' ने मंगलवार यानी 9 जनवरी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा साझा की है। फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह हमारे रथ उत्सव का जश्न मनाने का समय है। अब 'लाल सलाम' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'

रजनीकांत का वर्कफ्रंट

बता दें कि 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं रजनीकांत का फिल्म में केमियो रोल देखने को मिलेगा। ये एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजा द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:

शादी से पहले ही संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कर ली है मां बनने की प्लानिंग, बच्चे का नाम भी सोच लिया है

'बिग बॉस 17' के विनर का नाम हुआ लीक, ये कंटेस्टेंट जीतेगा ट्रॉफी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन