Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजपाल यादव पहुंचे जेल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्टर को याद दिलाया सालों पुराना 'कर्ज'

राजपाल यादव पहुंचे जेल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्टर को याद दिलाया सालों पुराना 'कर्ज'

Written By: Priya Shukla
Published : Feb 11, 2026 12:27 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 12:27 pm IST

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। उनके सपोर्ट के लिए एक तरफ जहां सोनू सूद और गुरमीत चौधरी आगे आए हैं तो वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रोल्स के घेरे में हैं। क्या है इसकी वजह, चलिए बताते हैं।

Rajpal Yadav- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@NAWAZUDDIN._SIDDIQUI नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजपाल यादव।

राजपाल यादव अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। राजपाल यादव को इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और इन सालों में उन्होंने 'छोटा पंडित' से लेकर 'बाजे' तक कई यादगार किरदार निभाए हैं। इन दिनों राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस के चलते चर्चा में हैं, जिसके चलते उन पर कानून की ऐसी गाज गिरी है कि वह अब जेल तक पहुंच गए हैं। अभिनेता चेक बाउंस केस  में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी तक कई कलाकार राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। दूसरी तरफ राजपाल यादव के सरेंडर के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रोल्स से घिर गए हैं।

नवाजुद्दीन का वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सुर्खियों में हैं, जिसमें वह कपिल शर्मा के शो में राजपाल यादव के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कहते हैं- 'हमने सुना है कि जब आप, अन्य लोगों के साथ दिल्ली और मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे, तब सभी लोग राजपाल यादव के घर में रहा करते थे और खाना खाते थे?' जिसके जवाब में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हामी भरी थी और बताया था कि उन सभी में सबसे ज्यादा काम राजपाल यादव के पास ही था।

राजपाल यादव के घर पर खाना खाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने स्ट्रगल और राजपाल यादव की दरियादिली की कहानी सुनाते हुए कहा- 'राजपाल यादव जैसे ही आए, उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। हम सभी 20-22 एक्टर्स में सबसे ज्यादा काम उन्हीं के पास था, बाकि किसी को काम ही नहीं मिलता था। कई बार ऐसा होता था कि खाने के लिए नहीं होता था, फिर हम सोचते कि कहां खाना खाएं और याद आता कि राजपाल यादव के घर चलते हैं। वह, सीरियल कर रहे हैं तो उनके घर पर ही डेरा डाला जाए। हम बहुत सारे एक्टर्स होते थे, उनके घर पर सुबह से चूल्हा जलता था और शाम तक कुछ न कुछ बनता ही रहता था। 4-5 लोग होते थे, कोई प्याज काटता था, कोई सब्जी बनाता था।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से नाराज राजपाल यादव के फैंस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'द लाफ्टर शो' नाम के यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, राजपाल यादव ने उनकी मदद की थी, ऐसे में अब उन्हें भी उस कर्ज को उतारना चाहिए और अपने दोस्त की मदद करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- ' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास इतने पैसे तो होंगे कि वह राजपाल यादव की मदद कर सकें, तो वो उनकी मदद क्यों नहीं कर रहे?' एक अन्य ने लिखा- 'नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अब दोस्ती का कर्ज उतारना चाहिए और राजपाल यादव की मदद करनी चाहिए।' कई ने मनोज बाजपेयी पर भी निशाना साधा है।

ये भी पढ़ेंः Euphoria: 'धुरंधर' की येलीना को कर रहे हैं मिस? मौका मिलते ही देख डालें ये नई-नवेली थ्रिलर, OTT पर नहीं होगी रिलीज

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement