1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्रैंड वेडिंग से पहले बैचलर ट्रिप पर जैकी भगनानी संग निकलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें तस्वीरें

ग्रैंड वेडिंग से पहले बैचलर ट्रिप पर जैकी भगनानी संग निकलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें तस्वीरें

 Published : Feb 05, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 02:26 pm IST

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस समय थाईलैंड में अपनी बैचलर ट्रिप एंजॉय कर रहे हैं। कपल फरवरी में गोवा में शादी करने वाले हैं। रकुल प्रीत-जैकी की बैचलर ट्रिप की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।

rakul preet singh jackky bhagnani bachelor trip- India TV Hindi
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी बैचलर ट्रिप Image Source : INSTAGRAM

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रकुल प्रीत बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने शानदार काम के लिए जानी जाती है। वहीं अब इस इंडस्ट्री की ये फेमस जोड़ी पूरी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस रकुल एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी की तैयारी के बीच अपने दोस्तो के साथ बैचलर ट्रिप पर निकली हैं। रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी के बैचलर ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की बैचलर ट्रिप

बॉलीवुड में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस समय थाईलैंड में दोस्तों और परिवार के साथ अपना बेहतरीन समय बिता रहे हैं। कपल शादी के पहले अपनी बैचलर ट्रिप में धामाल करते दिखाई दे रहे हैं। रकुल प्रीत और जैकी की थाईलैंड ट्रिप की वायरल तस्वीरों और वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति जैकी भगनानी के साथ अपने करीबी दोस्तों के साथ समुद्र के बीच एंजॉय करती नजर आ रही हैं। 

यहां देखें फोटो-

रकुल प्रीत का ऑफिशियल अनाउंसमेंट

3 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह सिर ढके हुए नीले रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। ये तस्वीर उनके 'अखंड पाठ' की थी। अफवाहों से पहले इस जोड़े को 12 जनवरी को मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ का दौरान राम दर्शन करते हुए देखा गया था। इस कपल ने 2021 को अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल कर दिया था।

रकुल प्रीत सिंह की शादी

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह 22 फरवरी को गोवा में शादी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि रकुल प्रीत ने साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रकुल प्रीत के पास पाइपलाइन में 'मेरी पत्नी का रीमेक' और कमल हासन की 'इंडियन 2' भी है। 

ये भी पढ़ें:

All India Rank ट्रेलर हुआ रिलीज, यूपीएससी के बाद आईआईटी फिल्म का होगा धमाका

शहनाज गिल और कुशा कपिला ने किया कुछ ऐसा धमाल, एक घंटे में ही 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडिय

'इश्कबाज' फेम नेहा लक्ष्मी की बैचलर पार्टी में सुरभि चंदना भी आईं नजर, वायरल हुआ लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन