1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Niharika Konidela Divorce: राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला पति चैतन्य से हुईं अलग

Niharika Konidela Divorce: राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला पति चैतन्य से हुईं अलग

 Published : Jul 05, 2023 04:01 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 04:07 pm IST

आरआरआर फेम राम चरण की कजिन बहन निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा आपसी सहमित से अलग हो गए है। तलाक की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है।

ram charan sister Niharika Konidela divorced with chaitanya jonnalagadda- India TV Hindi
Niharika Konidela-Chaitanya Jonnalagadda Image Source : INSTAGRAM

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला ने चैतन्य जोंनालागद्दा को तलाक दे दिया है। निहारिका कोनिडेला ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में काफी अच्छा काम किया है। राम चरण की चचेरी बहन और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला चिरंजीवी और पवन कल्याण की भतीजी हैं।  निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा को लेकर कई महीनों से तलाक की खबरें आ रही थीं। इस खबर की पुष्टि खुद निहारिका कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की है। एक्ट्रेस ने चैतन्य से अलग होने की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, चैतन्य ने एक महीने पहले तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। 

निहारिका कोनिडेला और चैतन्य के तलाक की वजह -

हालांकि निहारिका कोनिडेला और चैतन्य के अलग होने की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। निहारिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है और बताया है कि दोनों ने आपसी सहमित से अलग होने का फैसला लिया है। Niharika Konidela और Chaitanya Jonnalagadda दो साल पहले ही करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। 

तलाक की अफवाहों के बाद अकेले नजर आईं निहारिका - 
तलाक की अफवाहों के बाद निहारिका कोनिडेला को उनके भाई वरुण तेज की इंगेजमेंट सेरेमनी में अकेले देखा गया था। तभी लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं की निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा दोनों अलग हो गए है। निहारिका के भाई वरुण तेज की इंगेजमेंट लावण्या त्रिपाठी से 9 जून को हुई थी। वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी की इंगेजमेंट में साउथ के कई सुपरस्टार ने शिरकत की थी। 

निहारिका कोनिडेला का वर्कफ्रंट -
निहारिका कोनिडेला जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज 'डेड पिक्सल्स' में नजर आएंगी। निहारिका कोनिडेला के साथ हर्ष चेमुडु, साईं रौनक, अक्षय लगुसानी और भावना सागी भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

OTT Superstars: 7 एक्टर जिन्होंने 2023 में मचाया तहलका, बन गए ओटीटी के सुपरस्टार

जिसने बनाई Mr. India उसने ब्रिटेन में भी मचाया तहलका, भारत का सिर किया ऊंचा

Ranbir Kapoor की फिल्म Animal गदर-2 से बची तो यहां फंसी, अब इस फिल्म से होगी जोरदार टक्कर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन