1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बनठन कर निकली कपूर फैमिली, मम्मी आलिया की गोद में दिखीं राहा, लोग देखते रह गए नटखट अंदाज

बनठन कर निकली कपूर फैमिली, मम्मी आलिया की गोद में दिखीं राहा, लोग देखते रह गए नटखट अंदाज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 31, 2024 08:17 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 08:17 pm IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी क्यूट बेटी राहा के साथ बनठन कर निकल पड़े हैं। जी हां, दिवाली सेलिब्रेशन के लिए तीनों मैचिंग आउटफिट स्पॉट किए गए। अब कहां जा रहे हैं ये आपको बताते हैं।

Ranbir kapoor, Raha Kapoor, alia bhatt- India TV Hindi
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

आज दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन न सिर्फ देशभर में देखने को मिल रहा है, बल्कि बॉलीवुड में भी इस त्योहार को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। सितारे सजधज कर दिवाली मना रहे हैं। भारतीय परिधानों में सभी सजे नजर आ रहे हैं। दीपावली के खास मौके पर कपूर खानदान में भी त्योहार की धूम है। जहां करीना कपूर बीते दिन ही परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टियों पर निकल गईं, वहीं उनके कजिन भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट ये खास त्योहार मुंबई में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर और आलिया सज संवरकर बाहर निकते नजर आए। इस दौराना दोनों के साथ लाडली बेटी राहा कपूर को भी स्पॉट किया गया। 

मम्मी-पापा के साथ दिखीं राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मैचिंग आउटफिट कैरी किए। दोनों ही सितारे ट्रेडिशन आउटफिट में कमाल लग रहे हैं। जहां रणबीर कपूर ने ऑल बेज लुक में नजर आए, उन्होंने बेज और ग्लेडन टच वाले कुर्ते-पजामें के साथ बेज फुटवियर कैरी की। इसके साथ आलिया ने येलो, पेस्टल पिंक और गोल्डन कलर का सूट कैरी किया। इस लुक को उन्होंने काफी मिनिमल रखा और स्लीक बन के साथ हेयर डू कंप्लीट किया। इस दौरान बेटी राहा मम्मी आलिया की गोद में नजर आईं। राहा ने पापा से मैचिंग ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी की थी। लोगों का ध्यान राहा के एक्सप्रेशन्स पर जा रहा है और लोग उन्हें देखने के बाद बस एक ही बात कह रहे हैं कि वो कितनी क्यूट हैं। 

यहां देखें तस्वीरें

लोगों का रिएक्शन

बता दें, राहा कपूर, अपने मम्मी और पापा के साथ अपनी दादी नीतू कपूर के घर पहुंची थीं। ये झलकियां नीतू कपूर के घर के बाहर की ही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आलिया, राहा की मां नहीं बड़ी बहन लग रही हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'कितनी प्यारी और क्यूट मां-बेटी की जोड़ी है।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'देखकर ही लग रहा है कि राहा नटखट है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'राहा बिल्कुल अपनी मां पर गई है।' बता दें, हर साल पूरा परिवार साथ मिलकर दिवाली मनाता है। इस बार भी ये ऐसा ही कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन