1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पप्पी देखते ही उछल पड़ी राहा, पापा रणबीर की गोद से उठकर खिड़की से लगी झांकने, क्यूटनेस पर टिकी निगाहें

पप्पी देखते ही उछल पड़ी राहा, पापा रणबीर की गोद से उठकर खिड़की से लगी झांकने, क्यूटनेस पर टिकी निगाहें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 12, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 05:22 pm IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अभी से ही डॉग लवर हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि सामने आया एक वीडियो जाहिर कर रहा है। राहा इस वीडियो में पप्पी देखते ही एक्साइटेड होती नजर आ रही हैं।

raha kapoor, Ranbir kapoor- India TV Hindi
राहा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार किड्स में आज कल सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा है वो कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर हैं। आए दिन राहा कपूर की क्यूटेनस लाइमलाइट लूटती रहती है। वो अक्सर मम्मी आलिया और पापा रणबीर कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। लोग राहा के एक्सप्रेशन देखते रह जाते हैं। मम्मी-पापा के साथ राहा वेकेशन पर भी जाती रहती हैं। हाल में ही उन्हें मुंबई की सड़कों पर पापा रणबीर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान राहा कपूर पापा की गोद में मस्ती करते नजर आईं। साथ ही उनका डॉग्स के लिए प्यार और उत्साह भी देखने को मिला। वीडियो में वो एक पप्पी के लिए उछलती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में दिखा राहा का पप्पी लव

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर की गाड़ी जाती दिख रही है। रणबीर कपूर बेटी राहा कपूर को गोद में लिए बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सड़क के किनारे एक महिला सिट्जू पप्पी लिए खड़ी, जिसे देखते ही राहा एक्साइटेड हो जाती हैं और कार की खिड़की से बाहर झाकने लगती हैं। देखते ही देखते वो खुली हुई खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल लेती हैं और इसी बीच महिला अपना डॉग गोद में उठाकर राहा के पास लाने लगती हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि राहा कपूर अभी से डॉग लवर हैं। राहा कपूर की क्यूटनेस पर लोग एक बार फिर फिदा हैं और उन पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने लिखा, 'बस एक साल की उम्र में ही राहा को पेट्स पसंद हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'राहा कितनी क्यूट है।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'डॉग देखकर कितनी एक्साइटेड हो गई है।' राहा की इस अदा को बार-बार देखा जा रहा है। यही वजह है कि वीडियो छाया हुआ है। 

एक साल बाद दिखाया गया था राहा का चेहरा

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में सात फेरे लिए। ये शादी एक इंटिमेट वेडिंग रही, जिसमें कम ही लोग शामिल हुए। शादी को एक साल भी नहीं बीता था और उसी साल 6 नवंबर को आलिया मां बन घईं। उन्होंने राहा को जन्म दिया। साल 2023 में आलिया और रणबीर कपूर ने पहली बार बेटी का चेहरा रिवील किया और इसके बाद से ही उनकी चर्चा इस कदर शुरू हुई कि अब रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन