1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' के राम बनने की तैयारी में लगे रणबीर कपूर, अभी से ले रहे ये खास ट्रेनिंग

'रामायण' के राम बनने की तैयारी में लगे रणबीर कपूर, अभी से ले रहे ये खास ट्रेनिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 27, 2024 06:59 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 06:59 am IST

रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जोर-शोर से लग गए हैं। वो जल्द ही भगवान राम के किरदार में ढलने की तैयारी में हैं। रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए खास ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

Ranbir kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर 'एनिमल' की सक्सेज को खूब एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हुआ है। फैंस को अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार है। 'एनिमल' के बाद एक ब्रेक लेने के बाद अब एक्टर नई फिल्म की तैयारी में जोर-शोर से लग गए हैं। बेटी राहा के साथ वक्त बिताने के साथ ही वो अब फिल्म 'रामायण' के लिए स्पेशल तैयारियां कर रहे हैं। वो इस फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। अब एक्टर क्या खास तैयारियां कर रहे हैं इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 

तीरंदाजी सीख रहे रणबीर कपूर

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद एक्‍टर रणबीर कपूर फिलहाल तीरंदाजी सीख रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में एक्‍टर को उनके तीरंदाजी के कोच के साथ देखा जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनकी फिल्म 'रामायण' के लिए खास ट्रेनिंग है, क्योंकि राम के किरदार के लिए उन्हें तीरंदाजी में माहिर होना पड़ेगा। अपने किरदार में जान डालने के लिए मशहूर एक्‍टर रणबीर भगवान राम के किरदार में ढल रहे हैं।

इन तस्वीरों से मिला हिंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म लंबे समय से प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके प्रोडक्शन और कास्टिंग के पैमाने को देखते हुए इसमें देरी हो रही है। फिल्म में रणबीर जहां भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं एक्‍ट्रेस साई पल्लवी के सीता की भूमिका में नजर आने की बात सामने आ रही है। इस फोटो को एक्स पर एक फैन ने शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि ये तस्वीरें रणबीर की 'रामायण' की तैयारी की हैं। फोटो में रणबीर को तीरंदाजी कोच के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में टेबल पर रखे कुछ तीर भी नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें तस्वीरें

इस फिल्म में आए थे नजर

बता दें, आखिरी बार रणबीर कपूर 'एनिमल' में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार एक अल्फा मेल का था। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी नजर आईं। दोनों के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद किया। फिलहाल इन दिनों एक्टर फादरहुड एंजॉय कर रहे हैं। उन्हें बेटी राहा के साथ वक्त गुजारना काफी पसंद है। वो अक्सर उसके साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन