1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आलिया भट्ट मेरी दूसरी पत्नी हैं', रणबीर कपूर ने खोला अपनी पहली शादी का राज, खुद बताई सच्चाई

'आलिया भट्ट मेरी दूसरी पत्नी हैं', रणबीर कपूर ने खोला अपनी पहली शादी का राज, खुद बताई सच्चाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 21, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 05:50 pm IST

रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी है। रणबीर अपनी पहली पत्नी से मिलना चाहते हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt- India TV Hindi
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्मी दुनिया के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया भट्ट ने 2022 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' भी दी थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया ने ऑनस्क्रीन रोमांस किया था। अब रणबीर कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें रणबीर ने बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी है। आलिया से पहले ही उनकी एक बार शादी हो चुकी है। हालांकि रणबीर ने ये भी बताया कि वे पहली पत्नी से अभी तक मिले नहीं हैं लेकिन जल्द ही मिलना चाहते हैं। 

दूसरी शादी को लेकर किया रणबीर ने खुलासा

हाल ही में मेशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने खुद इसका खुलासा किया है और बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी हैं। रणबीर ने बताया, 'मैं इसे पागलपन नहीं कहूंगा, लेकिन ये काफी पहले की बात है। जब मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में था तभी एक लड़की मेरे घर आई थी। इतना ही लड़की अपने साथ पंडित और शादी का सामान भी लाई थी। लड़की ने मेरे घर के बाहर की गेट पर मेरे से शादी कर ली। हालांकि मैं तब घर पर नहीं था। मैं बाहर गया था और जब मैं लौटा तो गार्ड ने मुझे ये पूरा किस्सा बताया। मैंने भी घर के गेट पर देखा कि टीका लगा है और फूल बिखरे पड़े हैं। तो इस हिसाब से वही लड़की मेरी पहली पत्नी है। हालांकि मैं कभी उससे मिला नहीं हूं लेकिन जल्द ही मिलना चाहता हूं। इस हिसाब से आलिया भट्ट मेरी दूसरी पत्नी हुई।'

शादी के 6 महीने बाद ही हो गई थी बेटी

रणबीर और आलिया भट्ट वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई साल तक साथ में काम करते रहे और दोस्त भी रहे। लेकिन ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया के बीच दोस्ती गहराई और दोनों प्यार करने लगे। दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में 2022 में शादी कर ली। शादी के 6 महीने बाद ही आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। 

दोनों फिर स्क्रीन पर करेंगे रोमांस

बता दें कि ब्रह्मास्त्र के सुपरहिट होने के बाद आलिया और रणबीर की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। ये दोनों स्टार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में दोनों के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर इससे पहले एनिमल में नजर आए थे। वहीं आलिया भट्ट ने जिगरा में काम किया था। अब दोनों एक साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन