1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगूबाई' देखने के बाद कुछ ऐसा था आलिया भट्ट की 'होने वाली ननद' रिद्धिमा का रिएक्शन

'गंगूबाई' देखने के बाद कुछ ऐसा था आलिया भट्ट की 'होने वाली ननद' रिद्धिमा का रिएक्शन

 Published : Feb 25, 2022 11:00 am IST,  Updated : Feb 25, 2022 01:04 pm IST

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा, दीपिका पादुकोण, कृति सैनन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर सहित कई अन्य सेलेब्स पहुंचे थे।

Riddhima Kapoor Sahni- India TV Hindi
Riddhima Kapoor Sahni reaction on gangubai kathiawadi Image Source : INSTAGRAM/NEETU KAPOOR

Highlights

  • संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म आज रिलीज हुई है।
  • फिल्म को देखने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने अपना रिएक्शन दिया है।

आलिया भट्ट और निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं । विक्की कौशल और रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स ने बुधवार को फिल्म देखी और उसी के बारे में अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन और आलिया की 'होने वाली ननद' रिद्धिमा कपूर साहनी भी 'गंगूबाई' के रूप में आलिया की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुईं।

'गंगूबाई' बनने के लिए आलिया भट्ट को मिले 20 करोड़, 'आधे घंटे' के लिए अजय देवगन को क्या मिला, जानेंगे तो खुला रह जाएगा मुंह

 

जब रणबीर बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं पहुंचे, वहीं रिद्धिमा ने चाची रीमा जैन के साथ फिल्म देखी। एक दिन बाद आलिया की सराहना करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिद्धिमा ने लिखा, “जब दो दिग्गज एक साथ आते हैं और जादू बनाते हैं। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट, क्या शानदार फिल्म है! शानदार प्रदर्शन! आलिया आपने इस किरदार को शानदार तरह से भुनाया है।”

Gangubai kathiawadi
Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMA KAPOOR SAHNI Riddhima Kapoor Sahni reaction on gangubai kathiawadi

बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा, दीपिका पादुकोण, कृति सैनन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर और इसाबेल कैफ भी शामिल हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन