1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया शादी का 20 साल पुराना वीडियो, बहन का हाथ थामे दिखे रणबीर कपूर, ऋषि कपूर पर टिकी नजर

रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया शादी का 20 साल पुराना वीडियो, बहन का हाथ थामे दिखे रणबीर कपूर, ऋषि कपूर पर टिकी नजर

 Published : Jan 25, 2026 10:43 am IST,  Updated : Jan 25, 2026 10:43 am IST

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ शादी की 20वीं सालगिरह मनाई और एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं।

riddhima kapoor sahni- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी Image Source : INSTAGRAM/@RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ शादी की 20वीं सालगिरह पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में उनकी शादी की कुछ झलकियां भी देखने को मिल रही है, जिस रात उन्होंने शादी की थी। रिद्धिमा कपूर का 2006 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है,नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर के अलावा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। क्लिप में रिद्धिमा अपने भाई रणबीर का हाथ पकड़ मंडम में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, ऋषि कपूर वरमाला के दौरान अपनी बेटी का हाथ पकड़े दिखे।

रिद्धिमा और भरत साहनी की शादी का पुराना वीडियो

वीडियो में ऋषि कपूर भरत का हाथ पकड़कर उन्हें वरमाला सेरेमनी के लिए स्टेज पर ले जाते दिख रहे हैं। वहीं, रिद्धिमा को उनके छोटे भाई रणबीर कपूर स्टेज पर ले जाते नजर आए। उन्होंने अपनी शादी के दिन नारंगी रंग का लहंगा पहना था और भरत ने क्रीम शेरवानी पर सेहरा पहना था। रिद्धिमा और भरत की शादी को 20 साल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिद्धिमा और भरत साहनी की शादी को हुए 20 साल

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'बीस साल पहले मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ पकड़ा और अपने प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ मुझे एक नई जिंदगी में भेजा। आज मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब उन्हीं की वजह से है और तुममें भरत... मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला है जो हर मौसम में मेरे साथ खड़ा रहा है - मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारी जिंदगी एक साथ थामे हुए। हमारी यात्रा को इतना सार्थक और हमारे घर को इतना प्यार से भरने के लिए धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा, 'इतने सालों बाद भी हमने जो जिंदगी साथ में बनाई है, उसे देखकर आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान आ जाती है। 20 साल का प्यार, ग्रोथ और साथ। आज भी हर दिन तुम्हें ही चुनती हूं। POV: सेहरा ने कहा, मैं नहीं जा रहा। हमें सालगिरह मुबारक 25/01/06'

रिद्धिमा कपूर का परिवार

रिद्धिमा और भरत की एक बेटी भी है, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा रियलिटी वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में शालिनी पासी, नीलम, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा खान के साथ नजर आई थीं। वह अपनी डेब्यू फिल्म पर मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ भी काम कर रही हैं।

ये भी पढे़ं-

ऋतिक रोशन ने असहनीय दर्द में शूट किया था 'सेनोरिटा', कोरियोग्राफर ने किया खुलासा, बताया क्या थे हालत

कद, सांवले रंग और आवाज का उड़ा मजाक, फिर एक मौके ने बदली पूरी जिंदगी, लगा दी हिट फिल्मों की झड़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन