1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर साल के आखिरी दिन फैंस को देंगे बड़ा तोहफा, दिखाएंगे नया अवतार

रणबीर कपूर साल के आखिरी दिन फैंस को देंगे बड़ा तोहफा, दिखाएंगे नया अवतार

 Published : Dec 31, 2022 08:08 am IST,  Updated : Dec 31, 2022 10:19 am IST

साल 2022 के आखिरी दिन रणबीर कपूर अपने फैन्स को नए साल का तोहफा देने वाले हैं। बता दें आज रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल (Animal) का पहला लुक दिखाने वाले हैं।

Ranbir Kapoor fanpage- India TV Hindi
Ranbir Kapoor Image Source : RANBIR KAPOOR FANPAGE

आज साल 2022 का आखिरी दिन है। इस दिन हर कोई आने वाले साल का अच्छे से स्वागत करता है। वही आज के दिन रणबीर कपूर अपने फैन्स को नए साल का तोहफा देने वाले हैं। बता दें आज रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) का पहला लुक दिखाने वाले हैं।

न्यूईयर ईव के दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का पहला लुक जारी किया जाएगा। फैंस इस लुक को देखने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस रणबीर को इस अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि रणबीर पहली बार 'एनिमल' (Animal) के रुप में दिखाई देंगे। बता दें इस क्राइम ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति धामी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। बता दें इस फिल्म को कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। 

फेमस एक्टर 12वीं बार बने पिता, सोशल मीडिया पर बना मजाक

रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। बता दें इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने 06 नवम्बर 2022 को नन्ही सी प्यारी को जन्म दिया है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को सात फेरे भी लिए। इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन