1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शर्मीले रणबीर कपूर ने भरी महफिल में ये क्या कर डाला, आलिया को कहा 'पटाखा'

शर्मीले रणबीर कपूर ने भरी महफिल में ये क्या कर डाला, आलिया को कहा 'पटाखा'

 Published : Jan 01, 2022 11:51 am IST,  Updated : Jan 01, 2022 11:58 am IST

हाल ही में बिग बॉस तेलुगु 5 के ग्रैंड फिनाले में नजर आईं आलिया भट्ट ने शो के दौरान अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर एक खास बात कही।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt- India TV Hindi
शर्मीले रणबीर कपूर ने भरी महफिल में ये क्या कर डाला, आलिया को कहा 'पटाखा' Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

Highlights

  • रणबीर-आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।
  • ब्रह्मास्त्र इस साल 9 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बिग बॉस तेलुगु 5 के सीज़न के फिनाले में पहुंचे। अपनी मौजूदगी के दौरान, आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में खास बात कही है।

फैन-क्लब के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया एक वीडियो में, आलिया ने रणबीर के शांत स्वभाव के बारे में बात की। आलिया ने कहा, "वह तूफान में भी शांत रहने वाले शख्स हैं। उनके अंदर एक सुपरपावर है।" दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने के लिए शो में आए थे।

आलिया की बात सुनने के बाद रणबीर कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ में अपने कदम पीछे नहीं हटाए। उन्होंने आलिया को फायरक्रैकर बताया। रणबीर ने कहा कि आलिया पर्यावरण फ्रेंडली पटाखा हैं, वह लक्ष्मी बॉम्ब हैं, वह चकली हैं, अनार हैं और सब कुछ हैं। वह हमेशा ब्लास्ट करती रहती हैं।

बता दें ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के मिलने के बाद रणबीर और आलिया ने 2017 में डेटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म के एक इवेंट के दौरान, निर्देशक अयान मुखर्जी ने उनके शुरुआती समय के बारे में कई राज खोले। उन्होंने बताया कि इस कपल ने कैसे अपनी रिलेशनशिप की शुरुआत की।

ब्रह्मास्त्र, तीन-भाग में बनाई जाने वाली फिल्म है, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। ब्रह्मास्त्र इस साल 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन