Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होली 2024 का दिन बनाए और भी ज्यादा खास, बॉलीवुड के इन गानों पर झूम उठेगा पूरा मोहल्ला

होली 2024 का दिन बनाए और भी ज्यादा खास, बॉलीवुड के इन गानों पर झूम उठेगा पूरा मोहल्ला

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 25, 2024 08:30 am IST, Updated : Mar 25, 2024 08:30 am IST

फिल्म इंडस्ट्री हर त्योहार के लिए एक से बढ़कर एक गाने बने हुए है। रंगों के त्योहार होली पर भी कई धमाकेदार गाने बने हैं। अगर आप भी अपनी होली पार्टी का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो इन बॉलीवुड गानों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

These Bollywood hit Songs for Holi 2024 celebration- India TV Hindi
Image Source : X होली 2024 के इन गानों पर झूम उठेगा पूरा मोहल्ला

होली एक ऐसा त्योहार है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंगा जाता है और खूब मस्ती की जाती है। वहीं अगर बात होली पार्टी की हो तो बॉलीवुड सॉन्ग के बिना ये पूरी तरह अधूरा है। ऐसे में अब होली में मस्ती न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अमिताभ बच्चन का 'रंग बरसे हो' या फिर रणबीर कपूर का 'बलम पिचकारी' ये तमाम गाने रंगों के त्योहार की खुशी को दोगुना कर देंगे। वहीं होली 2024 को यादगार बनाने के लिए इन गानों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

रंग बरसे भीगे चुनरिया

होली 2024 की पार्टी में आप बॉलीवुड का हिट गाना 'रंग बरसे भीगे चुनरिया' भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद इस गाने को आवाज दी है। ये गाना सुनते ही लोग आज भी थिरकने लगते हैं। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक को फैंस बहुत पसंद करते हैं।

बलम पिचकारी

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का सुपरहिट गाना 'बलम पिचकारी' हर होली में सुनने को मिल ही जाता है। इस भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। होली पार्टी इस गाने के बिना अधूरी लगती है।

 

होली खेले रघुवीरा अवध में

होली 2024 के एवरग्रीन गानों की लिस्ट में आप 'होली खेले रघुवीरा अवध में' गाना शामिल कर होली पार्टी को और भी मजेदार बना सकते हैं। ये गाना भी फैंस को बहुत पसंद है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बागबान' का यह गाना हमेशा होली प्ले लिस्ट में रहता है।

अंग से अंग लगाना

अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और सुदेश भोसले के 'अंग से अंग लगाना' गाना भी आपके होली मस्ती के मूड के लिए परफेक्ट गाना है। वहीं, गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे हैं। इसे भी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

होली ओ रसिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'खेलन क्यों न आए तू होली ओ रसिया' आज होली पार्टी में लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। होली पर इस फिल्म का गाना आपकी मस्ती को दोगूनी कर देगा।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement