1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2024: इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानिए होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त

Holi 2024: इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानिए होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 11, 2024 10:40 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 10:49 am IST

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास का रंगों भरा खुशियों का त्योहार इस बार मार्च के महीने में मनाया जाएगा। होली का त्योहार आने में अब चंद दिन ही बचे हैं। आइए जानते हैं इस बार कब मनाई जाएगी होली और क्या रहेगा होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त।

Holi 2024- India TV Hindi
Holi 2024 Image Source : INDIA TV

Holi 2024: हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार होली है। प्रत्येक वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। होली का त्योहार पूरे देश भर में धूम-धाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग प्रेम पूर्वक एक दूसरे को रंग लगाते हैं, गले मिलते हैं और इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाते हैं। वैसे तो होली का त्योहार मुख्य रूप से संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व को बड़ी भव्यता के साथ मथुर और वृंदावन में मनाया जाता है।

इस दिन होली की धूम मथुरा, वृंदावन सहित पूरे ब्रजमंडल में देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण ने अपने बालकाल्य में राधारानी को इसी दिन रंग लगाया था। इसी के साथ पूरी ब्रजभूमि में होली का उत्सव हुआ था। तब से होली का यह पर्व लोकप्रसिद्ध हो गया। आज भी मथुरा-वृंदावन सहित पूरे ब्रजमंडल में होली के त्योहार का मंदिरों और वहां की कुंज गलियों में भव्यता के साथ मनाया जाता है। ब्रजभूमि में लगभग 15 दिन पहले से होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं इस बार होली का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

 कब है होली का त्योहार

  • होली- 25 मार्च 2024 दिन सोमवार
  • फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 24 मार्च 2024 दिन रविवार 9 बजकर 54 मिनट से शुरू।
  • फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि समापन- 25 मार्च 2024 दिन सोमवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्ति।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होली का त्योहार फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की उदया पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है। अतः होली इस बार 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। वहीं 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसका मुहूर्त समय 24 मार्च को रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन 25 मार्च को देर रात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन की अवधि कुल 1 घंटा 14 मिनट तक है। इस दौरान आप होलिका दहन की पूजा मुहूर्त के अंतराल में कर सकते हैं।

ब्रज में कौन-कौन सी होली खेली जाती है

  1. 17 मार्च 2024 दिन रविवार- लड्डू होली (बरसाना)
  2. 18 मार्च 2024 दिन सोमवार- लट्ठमार होली (बरसाना)
  3. 19 मार्च 2024 दिन मंगलवार- लट्ठमार होली (नंदगांव)
  4. 20 मार्च 2024 दिन बुधवार- रंगभरी एकादशी (वृंदावन)
  5. 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार- छड़ीमार होली (गोकुल)
  6. 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार- गोकुल होली 
  7. 24 मार्च 2024 दिन रविवार - होलिका दहन (मथुरा, वृंदावन)
  8. 25 मार्च 2024 दिन सोमवार- 84 कौस ब्रजमंडल में मुख्य रंग उत्सव होली।
  9. 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार- दाऊजी का हुरंगा।
  10. 30 मार्च 2024 दिन शनिवार - रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली खेली जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Braj Ki Holi 2024: कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में इस दिन से शुरू होगा रंगोत्सव, जानें लट्ठमार से लड्डू होली तक की लिस्ट

Phulera Dooj 2024: मार्च में फुलेरा दूज कब है? जानिए यह पर्व कैसे मनाया जाता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म