1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. होली पर हर घर में बनते हैं ये पापड़! आज जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी

होली पर हर घर में बनते हैं ये पापड़! आज जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी

 Published : Mar 05, 2024 11:58 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 11:58 am IST

Holi 2024: होली पर घरों में तरह-तरह की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। सबसे पहले तो पापड़ बनाए जाते हैं जिनकी शुरुआत आप अभी से कर सकते हैं। जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी।

ararot ke papad- India TV Hindi
ararot ke papad Image Source : SOCIAL

Holi 2024: होली पर घर में बहुत सी चीजें बनाई और खाई जाती हैं। लेकिन, सबसे पहले पापड़ बनाने से इसकी शुरुआत होती है। हर घर में तरह-तरह के पापड़ बनाए जाते हैं जैसे दाल के पापड़, आलू पापड़, चावल के पापड़ और साबूदाना पापड़। लोग पापड़ बनाते हैं और फिर आराम से बैठकर होली और होली के बाद तक खाते रहते हैं। इस दौरान सबसे फेमस रेसिपी जिसे सभी पसंद करते हैं वो है आलू अरारोट पापड़। आम भाषा में इसे अरारोट का पापड़ (rarot ke papad kaise bante hain) भी कहा जाता है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और इसे कैसे बनाया जाता है। 

होली पर घर में बनाएं आलू अरारोट पापड़-Aloo ararot papad recipe

-उबले हुए आलू

-1 कप अरारोट 
-काली मिर्च पीसी हुई
-अजवाइन
-कलौंजी
-नमक
-पानी
-तेल
-बड़ी सी पापड़ बनाने के लिए पन्नी।

ararot ke papad kaise bante hain
Image Source : SOCIALararot ke papad kaise bante hain

नाश्ते में ही नहीं डिनर में भी खा सकते हैं प्याज का पराठा, मिनटों में होगा तैयार, जानें कैसे बनाएं?

कैसे बनाएं

-आलू अरारोट का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले को उबले आलू को पूरी तरह से मैश कर लें।
-फिर 1 कप अरारोट में 6 कप पानी मिलाएं।
-इसमें नमक और कलौंजी मिलाएं।
-अब काली मिर्च पाउजर और अजवाइन डालें।
-अब इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। 
-जैसे ही ये गाढ़ा होने लगे या लंप बनने लगे तो इसमें पानी डालें और पतला करें।
-इस तरह से इसके पकाकर रख लें। 
-देखने में ये पापड़ का बैटर पतला पर गाढ़ा होना चाहिए।
-अब धच पर धूप में एक पन्नी बिछाएं और इसपर हल्का हल्का तेल लगा दें।
-फिर एक चम्मचे की मदद से पापड़ का बैटर डालें और इसे आकार देते हुए फैला दें।
-इसी तरह से सारा बैटर फैला लें।

मन नहीं हो तब भी ब्रेकफास्ट में पी लेंगे आप ये 3 Drinks, जानें बेहद आसान रेसिपी

इसके बाद रोज कुछ दिनों को पापड़ को धूप लगाएं और अच्छी तरह से सूखा सें। जब ये सूख जाए तो इसे तेल में डालकर निकालें और फिर इसे खाएं। बता दें कि पापड़ बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसमें नमक कम ही मिलाएं। पापड़ में ज्यादा नमक या फिर मसाला नहीं पड़ता। इससे इसका टेस्ट खराब हो जाता है। तो, इन बातों का ख्याल रखते हुए पापड़ बनाएं। साथ ही आप इसमें बाकी सब्जियां और मसाले भी मिला सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल