1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में ही नहीं डिनर में भी खा सकते हैं प्याज का पराठा, मिनटों में होगा तैयार, जानें कैसे बनाएं?

नाश्ते में ही नहीं डिनर में भी खा सकते हैं प्याज का पराठा, मिनटों में होगा तैयार, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 04, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:16 pm IST

नाश्ते में आमतौर पर लोग प्याज का पराठा खाते हैं लेकिन आप इसे डिनर में भी खा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आप ये चटपटा पराठा कैसे बनाएं?

Onion Paratha Recipe - India TV Hindi
Onion Paratha Recipe Image Source : SOCIAL

रोज़ रोज़ दाल चावल खाकर हर कोई बोर हो जाता है ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने खाने में कई तरह के वेरिएशन लेकर आएं। वेरिएशन का यह मतलब नहीं है कि आप बहुत मुश्किल व्यंजन बनाएं। आप नाश्ते में बनने वाले कुछ चीज़ों को भी अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं। जैसे अगर आपको पराठे खाना पसंद है तो ज़रूरी नहीं है कि आप पराठे सिर्फ नाश्ते में ही खाएं। आप पराठे को डिनर या लंच में भी खा सकते हैं। और जब बात प्याज के पराठे की हो तो क्या कहना। प्याज का पराठा छोटे बच्चों से लेकर बड़ों सबको पसंद आता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कम समय में आप प्याज का पराठा कैसे बनाएं?

प्याज का पराठा के लिए सामग्री

1 कप गेहूं का आटा,  1 बारीक कटी हुई प्याज, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच सूखा धनिया,  1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च, बारीक कटी हुई धनिया, स्वादानुसार नमक

प्याज का पराठा बनाने की विधि

प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप आटा लें। अब इस आटे में 1 बारीक कटी हुई प्याज, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। उसके बाद उसमे आप 1 चम्मच सूखा धनिया,  1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च, और बारीक कटी हुई धनिया और स्वादानुसार नमक डालें। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएं। जब ये सामग्री मिल जाए तो अब आटे को पानी से गुंथे। 

गुजरात के इस मशहूर स्नैक्स को पीएम मोदी भी चटकारे लेकर खाते हैं, जानें इसे बनाने की विधि

जब आटा  गूथ कर हो जाये तब गैस ऑन करें। अब गैस पर पैन रखें और उस पर हल्का तेल लगाएं। अब लोई लेकर गोल आकार में रोटी बेलें। अब इस रोटी को पैन पर डालें और दोनों साइड से रोटी को सेकें। प्याज पराठे के दोनों साइड तेल लगाएं। अब इस पराठे को आप चटनी या सॉस के साथ खाएं।

रोटी से बनाएं क्रंची और हेल्दी पिज्जा, बच्चे रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें कैसे बनाएं?

ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल