1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रोटी से बनाएं क्रंची और हेल्दी पिज्जा, बच्चे रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें कैसे बनाएं?

रोटी से बनाएं क्रंची और हेल्दी पिज्जा, बच्चे रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 27, 2024 02:19 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 02:21 pm IST

​बच्चे घर का नार्मल खाना दाल चावल खा-खा कर बोर हो जाते हैं तो वो अपने मम्मियों से कुछ टेस्टी बनाने की ज़िद करते हैं। ऐसे में आप उनके लिए होममेड पिज़्ज़ा बना सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आप यह पिज़्ज़ा घर पर कैसे बनाएं?

Roti Pizza - India TV Hindi
Roti Pizza Image Source : SOCIAL

कई बार ऐसा होता है कि बच्चे घर का नार्मल खाना दाल चावल खा खा कर बोर हो जाते हैं तो वो अपने मम्मियों से कुछ टेस्टी बनाने की ज़िद करते हैं। टेस्टी में उन्हें अक्सर बर्गर और पिज्जा ही पसंद आता है। ऐसे में माएं कई बार परेशान हो जाती हैं क्योंकि ये फ़ूड आइटम मैदा से बने होते हैं जो बच्चों की सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। लेकिन बच्चे पिज्जा खाने की ज़िद पर अड़े रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपने बच्चों को पिज्जा खाने की परमिशन दे दें। बिलकुल सही पढ़ा आपने, आप बच्चों को अपने हाथों से पिज्जा बनाकर खिलाएं। मज़ेदार बात यह है कि यह पिज्जा मैदा का नहीं बल्कि गेंहूं की रोटी का होगा। ये होम मेड प्रोटीन रिच पिज्जा आप हेल्दी रोटी से ही तैयार कर सकते हैं। पिज्जा का वही स्वाद वही यमी फ्लेवर और वही चीज से लबरेज बाइट घर में ही तैयार हो सकती है, वो भी रोटी के साथ ही। ये रोटी पिज्जा आपको मैदा से छुटकारा दिलाएगा साथ ही आपके बच्चों को स्वाद और पोषण दोनों देगा। तो चलिए बताते हैं कि आप यह पिज़्ज़ा घर पर कैसे बनाएं?

रोटी से पिज्जा बनाने की सामग्री

  1. 1 कप मैदा 
  2. 1 कप सूजी 
  3. 1 कप गेंहू का आटा 
  4. पिज़्ज़ा सॉस 
  5. मोज़रेला चीज़ 
  6. प्याज 
  7. शिमला मिर्च 
  8. टमाटर ऑलिव्स 
  9. बटर
  10. नमक स्वाद अनुसार 

कैसे बनाएं रोटी से पिज़्ज़ा?

रोटी से पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मैदा, 1 कप सूजी, 1 कप गेंहू का आटा लेंगे और इन्हें आपस में मिक्स कर देंगे। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएंगे। अब इस मिश्रण को गूँथ लें। गूंथने के बाद लोई लेकर एक मीडियम आकार में रोटी बनाएं और इसे दोनों तरफ अच्छी तरह थोड़ा कड़क सेंक लें। रोटी को तवे पर से उतारें और उसे पर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। उसके बाद पूरी रोटी उस पर मोज़रेला चीज़, शिमला मिर्च, प्याज, ऑलिव्स और टमाटर डालें। अब एक गर्म पैन पर बटर डालें और इस रोटी को उसे पर रखकर ढक दें। कुछ 2 या 3 मिनट बाद रोटी को उतारें। आपका रोटी पिज्जा तैयार है। अब इसे 4 टुकड़ों में कट करें और पिज्जा को बच्चों के बीच बाटें। 

गेहूं के आटे से डिनर को बनाएं एक्स्ट्रा स्वीट, मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट हलवा; जानें बनाने की विधि

क्या अपने खायी है लौकी जाबर? दूध, चावल से मिलकर बनता है यह व्यंजन; जानें इसे बनाने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल