1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मन नहीं हो तब भी ब्रेकफास्ट में पी लेंगे आप ये 3 Drinks, जानें बेहद आसान रेसिपी

मन नहीं हो तब भी ब्रेकफास्ट में पी लेंगे आप ये 3 Drinks, जानें बेहद आसान रेसिपी

 Published : Mar 04, 2024 07:29 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 07:29 am IST

कई बार हमें नाश्ते में कुछ खाने का मन नहीं होता। लेकिन, दिन की शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट जरूरी है। ऐसे में आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं जो कि आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

sattu recipe- India TV Hindi
sattu recipe Image Source : SOCIAL

नाश्ता करना आपको कई बीमारियों से बचाने मे मदद कर सकता है।लेकिन, उससे जरूरी बात ये है कि नाश्ता शरीर को एनर्जी देने के साथ मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। ये आपके शरीर को एक स्टार्ट देता है और ब्रेन के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब आप नाश्ता करते हैं तो पहले तो आपका वजन नहीं बढ़ता। साथ ही कब्ज की समस्या से भी बचाव होता है। इसके अलावा आप दिनभर फूल प्रोडक्टिविटी के साथ अपना काम कर पाते हैं। तो, आइए जानते हैं नाश्ते में कौन सा ड्रिंक पीना चाहिए (Simple drinks to have in breakfast)

1. नाश्ते में पिएं सत्तू

नाश्ते में सत्तू पीना बेहद आसान लग सकता है और मन न होते हुए भी आप इसे पी लेंगे। तो, आपको करना ये है कि जौ या फिर चने की सत्तू का चुनाव करें। इसके बाद 1 गिसाल पानी में 2 चम्मच सत्तू, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। हो सके तो थोड़ा सा जीरा भून लें और फिर इसे पीसकर इसमें मिला लें। फिर इस ड्रिंक को नाश्ते में पिएं। 

2. नाश्ते में पिएं छाछ

नाश्ते में आप छाछ पी सकते हैं। ये आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ टॉक्लिन्स को कम करने वाला भी है। तो, बस 1 गिलास छाछ लें, इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर और फिर न हल्का सा नमक डालकर सबको मिला लें। चाहें तो थोड़ी सी चीनी भी डाल सकते हैं। इसके बाद इस छाछ को थोड़ा सा अच्छे से फेंट लें, गाढ़ा करने के लिए थोड़ा सा दही मिला लें और इसे पी लें। 

chach
Image Source : SOCIALchach

3. नाश्ते में पिएं चिया सीड नींबू जूस

नाश्ते में आप चिया सीड नींबू जूस पी सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में थोड़ा सा चिया सीड, काला नमक, नमक और थोड़ा सा नींबू पानी मिलाएं। सबको अच्छी तरह से मिलाएं। मिक्स करें और फिर इसे पिएं। ये ड्रिंक शरीर को एनर्जी देने के साथ वेट लॉस में भी मददगार है। तो, बस आपको नाश्ते में इन ड्रिंक्स को 5 मिनट के अंदर तैयार करना है और फिर इसे पीना है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल