1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रंगबाज' फेम Aahana Kumra के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, गुस्से से तिलमिलाईं एक्ट्रेस

'रंगबाज' फेम Aahana Kumra के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, गुस्से से तिलमिलाईं एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 20, 2023 05:14 pm IST,  Updated : May 20, 2023 05:15 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा (Aahana Kumra) आज एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां कई फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए आए। इसी दौरान एक शख्स ने एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत कर दी कि वो असहज हो गईं।

Aahana Kumra, Aahana Kumra get uncomfortable, Aahana Kumra gets touched wrongly- India TV Hindi
Aahana Kumra. Image Source : INSTAGRAM

'रंगबाज' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा (Aahana Kumra) को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। शनिवार को एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। 

खूबसूरत था एक्ट्रेस का लुक

आहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने काफी कूल स्टाइल में एंट्री की। एक्ट्रेस ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में ग्लैमरस लग रही थीं। उनका आउटफिट उन पर जच रहा था।  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वो हर लंहे को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। 

आहाना हुईं असहज
आहाना कुमरा (Aahana Kumra) के लुक से हट के बात करें तो एक वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें क्लिक कराने के लिए कई लोग आगे आते हैं। इसी में एक शख्स ऐसा होता है, जो एक्ट्रेस को पीठ पर टच कर देता है, जिसके बाद एक्ट्रेस असहज हो जाती हैं। जैसे ही शख्स आहाना को टच करता है, एक्ट्रेस उसे तुरंत ही 'मुझे मत छुओ' कहती हैं। ऐसा करने के बाद शख्स को भी अहसास होता है कि उसने गलत किया और वो सॉरी कहकर माफी मांगता है। 

एक्ट्रेस हो जाती हैं नाराज
अहाना कुमरा इस हरकत के बाद वहां से तुरंत चली जाती हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा और शिकन दोनों साफ देखने को मिलती हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकतें कई बार होती हैं, जब फैंस फोटो क्लिक कराने के चलते अपनी लिमिट्स क्रॉस कर देते हैं। 

'रंगबाज' में किया काम
बता दें, आहाना कुमरा (Aahana Kumra) को 'रंगबाज' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस इसके अलावा 'फोर मोर शॉट्स', 'लिपस्टिक अंडर बुर्का', 'इंडिया लॉकडाउन' जैसे शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें: पिता के अंतिम संस्कार में आयुष्मान खुराना को गॉगल्स लगाना पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने कर दी खटिया खड़ी!

Anupam Kher ने अपने इस करीबी दोस्त को किया याद, कहा- 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है'

Kareena Kapoor ने शेयर किया फिल्म 'The Crew' का शूटिंग वीडियो, देखें एक्ट्रेस का कूल लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन