1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ओरी स्टाइल में दिए पोज, अब वायरल हो रही तस्वीरें

कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ओरी स्टाइल में दिए पोज, अब वायरल हो रही तस्वीरें

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 04, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 01:56 pm IST

रणवीर सिंह हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने कजिन की शादी में पहुंचे थे। यहां दीपिका ने ओरी के स्टाइल में रणवीर के साथ खूब पोज दिए हैं।

Ranveer Singh And Deepika Padukone- India TV Hindi
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण Image Source : INSTARGAM

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकालकर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में अपने कजिन की शादी में शामिल हुए। इस समारोह के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर लोग इस खूबसूरत जोड़ी पर फिदा हो रहे हैं। इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओर्री के नाम से भी जाना जाता है, ने शेयर किया। इस क्लिप में, वह दुल्हन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि रणवीर और दीपिका की झलकियों ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा। शादी के लिए दोनों ने मैचिंग लाल रंग के आउटफिट पहने थे। रणवीर ने लाल रंग का कुर्ता पहना था, जबकि दीपिका ने उनके साथ प्रिंटेड लाल साड़ी पहनी थी, जिसके साथ पारंपरिक सोने के झुमके थे। आफ्टर-पार्टी के एक और वीडियो में रणवीर अपने परिवार के साथ अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर के एक गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

5 दिसंबर को रिलीज होगी धुरंधर

धुरंधर की बात करें तो यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है और 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और कई अन्य कलाकार भी हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म कुल 3 घंटे 30 मिलनट लंबी है और रणवीर के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म का खिताब भी हासिल कर चुकी है। इस एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, जो इससे पहले 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्म के निर्देशन से सुर्खियां बटोर चुके हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब धुरंधर कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं जियो स्टूडियोज ने इसे B62 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

खूब पसंद आ रहे धुरंधर के गाने

फिल्म के गानों पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की कैमिस्ट्री भी पर्दे पर खूब जम रही है। बीते दिनों फिल्म का गाना 'गहरा हुआ' रिलीज हुआ था जिसपर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। इंस्टाग्राम पर गहरा हुआ का आधिकारिक म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने लिखा था, 'अरिजीत सिंह के दिल की गहराइयों से... पेश है 'गहरा हुआ' धुरंधर।'  इस गाने को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने गाया है और इसे शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें- पेड प्रमोशन पर फूटा यामी गौतम का गुस्सा, ऋतिक रोशन का भी मिला साथ, बोलीं- 'ये एक दिन सब तबाह कर देगा'

 'मैं कुछ नहीं कहूंगी...', विजय देवरकोंडा के साथ शादी को लेकर बोलीं रश्मिका मंदाना, उदयपुर के चल रहे चर्चे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन