1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कैप्टन, हीरो, लेजेंड', सुनील छेत्री सन्यास लेने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, शेयर की आइकॉनिक तस्वीर

'कैप्टन, हीरो, लेजेंड', सुनील छेत्री सन्यास लेने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, शेयर की आइकॉनिक तस्वीर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 07, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 06:16 pm IST

रणवीर सिंह ने इंडियन फुटबॉल के लेजेंड सुनील छेत्री के इंटरनेशनल फुटबॉल से सन्यास लेने पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस मौके पर एक्टर इमोशनल हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, 'कैप्टन, हीरो, लेजेंड।'

Ranveer Singh, Sunil Chhetri- India TV Hindi
रणवीर सिंह और सुनील छेत्री। Image Source : X

एक्टर रणवीर सिंह स्पोर्ट की तरफ अपने पैशन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में भी उनकी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट देखने को मिलती है। वह इंडिया को ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करने वाले टॉप एथलीटों के भी फैन हैं। हाल ही में इंडियन फुटबॉल के लेजेंड सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। इससे इस खेल के एक युग का अंत हो गया है। इस खबर ने फैंस के बीच भावनाओं का सैलाब ला दिया है। ऐसे में रणवीर सिंह ने लेजेंडरी इंडियन फुटबॉलर को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की और एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया है। 

सुनील के सन्यास पर इमोशनल हुए रणवीर

कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील छेत्री की उपलब्धियों को याद किया। कई ने उनके योगदान की सराहना की। रणवीर सिंह भी सुनील की तारीफ करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। सुनील छेत्री के सन्यास लेने से रणवीर सिंह इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग जाहिर की है। रणवीर सिंह ने सुनील छेत्री के लिए इंस्टाग्राम पर आंसू वाले इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं। रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कैप्टन, हीरो, लेजेंड। सभी चीजों के लिए धन्यवाद।' जो तस्वीर रणवीर सिंह ने शेयर की है वो काफी आइकॉनिक है। इस तस्वीर में सुनील अपनी 11 नंबर वाली जर्सी पहने दिख रहे हैं। उन्होंने अपना एक हाथ भी हवा में उठा रखा है। ये तस्वीर किसी मैच के दौरान ही ली गई है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बता दें, रणवीर सिंह जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। उनका एक्शन वाला अंदाज देखने को मिलेगा। रणवीर फिर से सिंबा की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसके अलावा रणवीर सिंह 'डॉन' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें बैजू बावरा और तख्त भी शामिल हैं। आखिरी बार एक्टर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन