1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज की FIR, वायरल वीडियो से मचा था बवाल

रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज की FIR, वायरल वीडियो से मचा था बवाल

 Reported By: Atul Singh Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Apr 22, 2024 01:06 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 01:37 pm IST

रणवीर सिंह का वाराणसी से एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद अब रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस वीडियो में उन्हें लोकसभा चुनाव के बीच एक राजनीतिक पार्टी का प्रमोशन करते देखा जा सकता है।

Ranveer Singh Files Police Case After Deepfake Video Goes Viral on modi- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM

कई स्टार्स डीपफेक वीडियो ट्रेंड का शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना, आमिर खान और अब रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाल ही में रणवीर सिंह को एक राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करने वाला उनका डीपफेक वीडियो देखने को मिला था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस मामले में रिएक्ट भी किया था। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी डीपफेक वीडियो को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराई है और साइबर क्राइम से आगे की जांच के लिए दर्ज की गई शिकायत पर एक्शन लेने के लिए रिक्वेस्ट की है। इसके पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो पर दर्ज की FIR

हाल ही में एक फैशन शो के लिए कृति सेनन और रणवीर सिंह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ वाराणसी गए थे। उसी वक्त का उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस के बीच खूब बवाल देखने को मिला था। इन सबके बाद अब रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। रणवीर सिंह को इस डीपफेक वीडियो में एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो देखेः

रणवीर सिंह की डीपफेक वीडियो का सच

रणवीर सिंह का एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था। हालांकि वीडियो फेक है क्योंकि अभिनेता की ऑडियो से एआई की मदद से बदला गया है। इतना ही नहीं वीडियो में सुनाई दे रही आवाज भी रणवीर सिंह की नहीं थी। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए एक्टर की टीम ने लिखा है, 'हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसने रणवीर सिंह के AI डीपफेक वीडियो को वायरल किया है।'

आमिर खान भी चुके हैं डीपफेक का शिकार

रणवीर सिंह से पहले आमिर खान का एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने वाला डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एक्टर की टीम ने उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिसने ये वीडियो पोस्ट की थी। इतना ही नहीं वीडियो की अच्छे से जांच करने की भी मांग की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन