1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer Singh Birthday: राज कपूर के संग काम कर चुकी हैं रणवीर सिंह की दादी, लाहौर से लेकर मुंबई तक थी फेमस

Ranveer Singh Birthday: राज कपूर के संग काम कर चुकी हैं रणवीर सिंह की दादी, लाहौर से लेकर मुंबई तक थी फेमस

 Published : Jul 06, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 01:38 pm IST

Ranveer Singh grandmother chand burke: रणवीर सिंह की एनर्जी देखकर लोगों को लगता है कि वह पावर हाउस हैं, लेकिन उनकी इस एनर्जी का सोर्स कोई और नहीं बल्कि उनकी दादा व एक्ट्रेस चांद बर्क हैं।

Ranveer Singh grandmother chand burke- India TV Hindi
Ranveer Singh grandmother chand burke Image Source : INSTAGRAM_BOLLYWOODHISTORY

Ranveer Singh Birthday Special: रणवीर सिंह वह नाम है जिसकी मौजूदगी किसी वीरान जगह को भी एनर्जी से भर देती है। उनका रहन-सहन, पहनावा और बातचीत सभी कुछ सबसे जुदा है। उनका मस्तमौला अंदाज लोगों को उसने प्यार करने के लिए मजबूर कर देता है। लोग उनकी इस पॉजिटिव एनर्जी के दीवाने हैं और उन्हें प्यार से पावरहाउस बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर की ये एनर्जी उन्हें अपनी दादी से विरासत में मिली है। जी हां! रणवीर सिंह की दादी यानी एक्ट्रेस चांद बर्क जो अपने दमदार हरफनमौला अंदाज से राज कपूर को भी सम्मोहित कर गई थीं। आज 6 जुलाई को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दादी के बारे में खास अनसुनी बातें...

आउट साइडर नहीं हैं रणवीर सिंह 

अगर आप भी आज तक यही समझते थे कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के लिए आउट साइडर हैं तो आप गलत हैं। रणवीर सिंह की तीन पीढ़ियां बॉलीवुड से कनेक्शन रखती चली आ रही हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं वह चांद बर्क, रणवीर की दादी थीं। जिन्होंने बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर को भी अपना कायल बना लिया था। 

'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' थीं चांद बर्क 

दरअसल, चांद बर्क ने अपने करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र से की। वह बाल कलाकार के रूप में लाहौर फिल्म इंडस्ट्री (उस समय भारत में) में काम करने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने बतौर हीरोइन भी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। उन्हें पंजाबी सिनेमा में काफी शोहरत मिली और उन्हें 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' के नाम से जाना गया। उनका जन्म 2 फरवरी 1932 को झूमरा (अब पाकिस्तान में)  नाम की जगह पर हुआ था। चांद 12 भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। 

Ranveer Singh grandmother chand burke
Image Source : INSTAGRAMRanveer Singh grandmother chand burke

राज कपूर ने दिया बॉलीवुड में ब्रेक 

जब राज कपूर अपनी फिल्म 'बूट पॉलिश' के लिए एक तेज तर्रार महिला की तलाश में थे, तब बॉलीवुड में उन्हें कोई भी एक्ट्रेस पसंद नहीं आ रही थी। वह उस किरदार के लिए कोई एनर्जेटिक, तेज और बातूनी महिला चाहते थे। तब किसी ने उन्हें चांद बर्क के बारे में बताया, चांद भी ऑडिशन देने पहुंच गईं। छोटी सी मुलाकात में चांद ने जिस बेबाकी के साथ राज कपूर से बात की वह उनके मुरीद हो गए। इसके बाद उन्होंने बूट पॉलिश में नाज के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

Ranveer Singh grandmother chand burke
Image Source : INSTAGRAMRanveer Singh grandmother chand burke

Salaar Part 1 का दमदार टीजर हुआ रिलीज, शेर से भी ज्यादा खूंखार नजर आए प्रभास

रणवीर के पिता को हीरो बनाना चाहती थी चांद 

आपको बता दें कि चांद बर्क ने साल 1957 में सुंदर सिंह भवनानी से शादी की थी। सुंदर सिंह भवनानी एक फेमस आर्किटेक्ट और बिसनेसमैन थे। इस कपल के दो बच्चे एक बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह हुए थे। चांद चाहती थी कि उनका बेटा हीरो बने, लेकिन वह फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर बन गए। लेकिन आज जगजीत के बेटे रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बनकर दादी के सपने को पूरा कर रहे हैं। 

एक्टर 18वीं बार करने जा रहा शादी, दूल्हा बनते हुए VIDEO शेयर करके खुद सुनाया पूरा हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन