1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की चाहत हुई पूरी, दीपिका ने बेटी को दिया जन्म, अब वायरल हुआ पुराना वीडियो

रणवीर सिंह की चाहत हुई पूरी, दीपिका ने बेटी को दिया जन्म, अब वायरल हुआ पुराना वीडियो

 Published : Sep 08, 2024 05:50 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:55 pm IST

दीपिका पादुकोण की बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक बच्ची का पिता बनने की इच्छा जताई थी और भगवान ने आज उनकी इच्छा पूरी कर दी। अब सोशल मीडिया पर नए पापा रणवीर का ये पुराना वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

Ranveer Singh Deepika Padukone- India TV Hindi
रणवीर-दीपिका का पहला बच्चा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी संग अपनी लाइफ के नए अध्याय शुरुआत की है। दीपवीर के नाम से मशूहर कपल के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं कि दीपिका ने आज अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशी के पल का दोनों के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। इस बीच अब नए पापा रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सामने आया है जो खूब चर्चा में बना हुआ है।

रणवीर सिंह की चाहत हुई पूरी

इस साल की शुरुआत में जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तो इंटरनेट पर फैंस के बीच खुशी का माहौल बन गया था। रणवीर-दीपिका जब भी बच्चो के जन्म को लेकर पूछा जाता था तो दोनों ही कहते थे कि वह चाहते हैं कि उनका शादी के बाद का समय उनके बच्चों के बीच बीते। इन सब के बीच 2021 के रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर ने अपने पिता बनने के सपनों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने दीपिका के बचपन की तस्वीरों के बारे में बात करते हुए कहा, 'दीपिका जैसी एक बेबी दे... दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।' रणवीर की चंचल लेकिन दिल को छू लेने वाली बात ने प्रशंसकों के दिलों को पिघला दिया और आज अभिनेता की चाहत पूरी हो गई है।

दीपिका-रणवीर के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

इससे पहले भी रणवीर ने ये इच्छा जताई थी कि वह एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं। दीपिका भी बच्चों के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बोलती रही हैं। इस साल की शुरुआत में वोग सिंगापुर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी परवरिश के बारे में बताते हुए बताया था कि उनके लिए परिवार बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हीं की वजह से इंडस्ट्री में सफलता मिलने के बावजूद भी मैं जमीन से जुड़ी हुई है। दीपिका ने आगे कहा कि मैं अपने बच्चों को भी ऐसी ही परवरिश देने वाली हूं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर बेटी के जन्म की खबर को सुनने के बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन