1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंह पर मास्क, पठानी सूट, 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार 'धुरंधर' वाले मिजाज में दिखे रणवीर सिंह, दिखाया टशन

मुंह पर मास्क, पठानी सूट, 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार 'धुरंधर' वाले मिजाज में दिखे रणवीर सिंह, दिखाया टशन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 26, 2026 12:06 pm IST,  Updated : May 26, 2026 12:06 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। 'डॉन 3' विवाद के बाद उन्हें सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। चेहरे पर मास्क लगाए, पठानी सूट पहने एक्टर पूरे स्टाइल के साथ एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करते नजर आए।

Ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह। Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों चौतरफा सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' में अपने बेमिसाल अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ते हुए 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। इस ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर सिंह के एक फैसले ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। रणवीर ने  फिल्म 'डॉन 3' से अपने कदम पीछे खींचने का फैसला किया, जिसके बाद उनके और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच मतभेद काफी बढ़ गए। यह विवाद इस हद तक पहुंच गया कि फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद अभिनेता पर बैन लगा दिया गया।

एयरपोर्ट पर दिखा रणवीर सिंह का 'धुरंधर' अंदाज

काम पर लगे इस प्रतिबंध का रणवीर सिंह पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। सोमवार देर रात उन्हें एयरपोर्ट पर बेहद बेबाक अंदाज में स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री बिल्कुल उनकी फिल्म 'धुरंधर' के स्टाइल में हुई, जिसने वहां मौजूद फैंस और पैपराजी का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। इस एंट्री का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह जब अपनी ब्लैक लग्जरी कार से उतरे, तो उनके साथ उनके बॉडीगार्ड्स का कड़ा पहरा था और पैपराजी पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रणवीर का लुक बेहद चर्चा में रहा, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की थी। चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाए रणवीर का यह पारंपरिक और स्टाइलिश अवतार उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग उनके इस बेफिक्र अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे फैंस

इस प्रतिबंध की खबर के बाद रणवीर सिंह के फैंस और नेटिजन्स पूरी तरह से अपने पसंदीदा स्टार के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का मानना है कि अभिनेता के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी साजिश रची जा रही है। एक यूजर ने रणवीर का पक्ष लेते हुए लिखा, 'रणवीर जनता की पसंद हैं। उन्होंने 'डॉन 3' को छोड़ने का जो भी फैसला लिया होगा, सोच-समझकर और सही ही लिया होगा।' वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्मी दुनिया में कलाकारों का फिल्मों से बाहर होना या उन्हें छोड़ना एक आम बात है, इसमें कुछ भी नया नहीं है। रणवीर को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। रणवीर, हम हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं।' सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं से साफ है कि लोग इसे महज एक पेशेवर असहमति मान रहे हैं और इंडस्ट्री द्वारा उन पर बैन लगाने के फैसले का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'काश पापा सफेद शर्ट और ब्लू सूट में होते', धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक हुईं ईशा देऑल, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन