1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने 'जयेशभाई जोरदार' का दिया ऐसा धांसू इंट्रोडक्शन कि जेहन में बदल जाएगी हीरो की तस्वीर

रणवीर सिंह ने 'जयेशभाई जोरदार' का दिया ऐसा धांसू इंट्रोडक्शन कि जेहन में बदल जाएगी हीरो की तस्वीर

 Published : Mar 03, 2022 12:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 12:39 pm IST

रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' में एक गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं।

जयेशभाई जोरदार- India TV Hindi
जयेशभाई जोरदार Image Source : TWITTER

Highlights

  • फिल्म सिनेमाघरों में 13 मई को रिलीज होगी
  • रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' में एक गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं
  • इस फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट घोषित हो गई है। बेहद मजेदार अंदाज में खुद रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को घोषित किया है। फिल्म सिनेमाघरों में 13 मई को रिलीज होगी। 

रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को जयेशभाई जोरदार से इंट्रोड्यूस तकाया है। वीडियो में रणवीर कहते हैं- नमस्कार, मैं जानता हूं आपने तरह तरह के हीरो देखे हैं। जैसे गन वाला हीरो, धनवाला हीरो, सांप के फन वाला हीरो, गोरियों के साथ नाचता हुआ हीरो, पुलिस वाला हीरो, गुंडे वाला हीरो, घोड़े पर सवार गबरु हीरो, आउटरस्पेस हीरो, लाल चड्ढी वाला हीरो, चमगादड़ हीरो, डबल रोल वाला हीरो, अख्खे इंडिया का हीरो। रणवीर आगे कहते हैं कि आपने सब तरह का हीरो देखा है। नहीं देखा तो उस तरह का हीरो जो हीरोगिरी में इन सबसे अलग है। नाम है उसका जयेशभाई और काम है उसका जोरदार।

इस फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। शालिनी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह अर्जुन रेड्डी से फेमस हुईं थीं। बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे। रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' में एक गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं। 

कुछ वक्‍त पहले ही जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें रणवीर सिंह एक वाइब्रेंट ऑरेंज और ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट में दिख रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन