1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चेहरे पर उदासी लिए प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे बादशाह, भाई ने बताया दुख, फिर मिला ऐसा गुरु मंत्र, लौटी मुस्कान

चेहरे पर उदासी लिए प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे बादशाह, भाई ने बताया दुख, फिर मिला ऐसा गुरु मंत्र, लौटी मुस्कान

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 01, 2025 07:58 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 07:58 am IST

फेमस रैपर बादशाह ने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाई ने अपने भाव प्रकट किए, जिसके बाद उन्हे आध्यात्मिक सीख मिली। गहरे सवाल का गहरा जवाब पाकर रैपर के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Rapper Badshah, Premanand Maharaj- India TV Hindi
बादशाह और प्रेमानंद महाराज। Image Source : BHAJAN MARG YOUTUBE

प्रेमानंद महाराज की शरण में फिल्मी सितारे पहुंचते रहते हैं। अक्सर फिल्मी सितारे अपने मन में छिपे सवाल लिए उनके पास पहुंचते हैं और उनके सामने सवाल प्रकट करते हैं, जिसका गहरा जवाब प्रेमानंद महाराज देते हैं, जो कई लोगों के लिए लाइफ लेसन भी साबित बोता है। अब हाल ही में मशहूर रैपर और गायक बादशाह उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बादशाह बेहद शांत भाव से गुरुजी के पास बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके भाई ने जीवन और रिश्तों को लेकर एक गहन प्रश्न किया।

क्या था प्रेमानंद महाराज से सवाल

बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी से पूछा, 'इस दुनिया में बहुत लोग सत्य सुनना चाहते हैं, लेकिन जब कोई सच बोलता है तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सत्य बोलने की इच्छा होनी चाहिए। लेकिन जब सच कहा जाता है तो सब पीछे हट जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। इंसान टूट जाता है, न काम कर पाता है, न कर्म।' इसके जवाब में गुरुजी ने कहा कि सत्य की राह पर ही चलना चाहिए। लोगों का छूटना जायज है, क्योंकि वो असत्य की राह पर हैं। उनके छूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्य की राह पर चलने वाले के साथ भगवान होता है और जिसके साथ भगवान खड़े हों, उसके साथ चलने के लिए पूरा जमाना तैयार हो जाता है। इसलिए सत्य पर ही चलना चाहिए।

बादशाह के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुरुजी इस प्रश्न के उत्तर में गहराई से मार्गदर्शन देते नजर आए,और बादशाह उनके बगल में शांत भाव से यह संवाद सुनते रहे। सामने आए वीडियो में बादशाह ने कुछ नहीं कहा। उनके चेहरे पर उदासी दिखी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज की पूरी बात सुनी और फिर अंत में मुस्कुराए। उनके भाई भी गुरुजी की बात से संतुष्ट नजर आए। बता दें, बादशाह से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। उन्हें जब यह पता चला कि महाराज पिछले 10 वर्षों से दोनों किडनियां खराब होने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो राज कुंद्रा ने अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई।' इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने विनम्रता से कहा कि वे निडर हैं और उन्हें ईश्वर पर पूर्ण विश्वास है, जब भी भगवान का बुलावा आएगा, वे तैयार हैं।

ये सितारे हैं प्रेमानंद महाराज के भक्त

प्रेमानंद महाराज आज के भारत में एक अत्यंत सम्मानित आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाने जाते हैं। उनका जीवन राधा-कृष्ण की भक्ति, प्रेम, विश्वास और ईश्वर के नाम स्मरण पर आधारित है। उनके प्रवचन लाखों लोग ऑनलाइन सुनते हैं, जिससे वे डिजिटल युग के एक प्रभावशाली आध्यात्मिक मार्गदर्शक बन चुके हैं। विराट कोहली, मीका सिंह, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, रवि किशन जैसी कई जानी-मानी हस्तियां उनके दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन