1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैन्स के साथ उड़ाई दावत, आज फिल्मी सितारों संग होगा ग्रांड रिसेप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैन्स के साथ उड़ाई दावत, आज फिल्मी सितारों संग होगा ग्रांड रिसेप्शन

 Reported By: T Raghavan Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 04, 2026 08:21 am IST,  Updated : Mar 04, 2026 08:22 am IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मंगलवार को फैन्स के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया और यहां लोगों के मुलाकात भी की है। अब आज हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन होने वाला है।

Rashmika Mandanna And Vijay Deverkonda- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM@RASHMIKAMANDANNA

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बीते 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचा ली। शादी के बाद से ये फिल्मी जोड़ा लगातार रीति रिवाजों और लोगों को दावत देने में व्यस्त हैं। हाल ही में मंदिरों में आर्शीवाद लेने के बाद रश्मिका और विजय ने मंगलवार को हैदराबाद में फैन्स के लिए भी दावत रखी थी। यहां फैन्स मीट एंट ग्रीट समारोह में विरोश के फैन्स ने हिस्सा लिया और इस फिल्मी जोड़े से मुलाकात की। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे से अपने हाथों से खाना खिलाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि समारोह में दोनों ने वहां मौजूद सभी से पर्सनली बात की और शादी की शुभकामनाएं लीं। 

8 साल से पक्के दोस्त हैं रश्मिका और विजय

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और काफी नाम कमाया है। विजय और रश्मिका भी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और दोनों 8 साल से पक्के दोस्त हैं। साल 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब 3 साल से रिलेशनशिप में थे और करियर में आगे बढ़ते रहे। अब दोनों ने 28 फरवरी 2026 को शादी रचाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। 

आज होगा बड़ा रिसेप्शन

रश्मिका और विजय ने फिल्मी सितारों की तरह उदयपुर में शादी रचाई है। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। यहां इंटीमेट सेरेमनी में ज्यादा लोगों की एंट्री नहीं थी और शादी के बाद सीधे सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ऐलान किया गया था। शादी के बाद दोनों अपने घर वापस लौट गए और रीति रिवाजों में व्यस्त हो गए। बीते रोज मंगलवार को फैन्स के साथ भी एक सेलिब्रेशन हो चुका है और आज यानी 4 मार्च को एक बड़ा रिसेप्शन भी हैदराबाद में होने वाला है। इस रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों समेत कुछ पॉलिटिकल बैकग्राउंड के दिग्गज भी शिरकत कर सकते हैं। अब देखना होगा कि विरोश 'Virosh' में इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए कौन कौन यहां मौजूद रहने वाला है। 

ये भी पढ़ें- होली पर चाहकर भी मिस नहीं कर सकते गाना, अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की 1981 में आई फिल्म आज भी है खास

राजपाल यादव के लिए सोनू सूद ने लगाई थी काम की गुहार, भड़के एक्टर तो दूर की गलतफहमी, साफ किए अपने इरादे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन