Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां के नाम पर वायरल ऑडियो से भड़कीं रश्मिका मंदाना, रक्षित शेट्टी से है कनेक्शन, एक्ट्रेस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मां के नाम पर वायरल ऑडियो से भड़कीं रश्मिका मंदाना, रक्षित शेट्टी से है कनेक्शन, एक्ट्रेस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 12, 2026 05:35 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 05:37 pm IST

रश्मिका मंदाना ने आठ साल पुरानी क्लिप को गलत तरीके से पेश करने पर नाराजगी जाहिर की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 24 घंटे के अंदर कंटेंट हटाने को कहा। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNA रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने एक वायरल ऑडियो क्लिप पर अपनी नाराजगी जताई है, जिसका उनकी मां सुमन मंदाना और पूर्व पति रक्षित शेट्टी से कनेक्शन है, जो इन दिनों ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है। फरवरी 2026 में रश्मिका की एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी के कुछ ही दिनों बाद यह ऑडियो सामने आया। ऑडियो क्लिप में सुमन, रश्मिका की एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई के दौरान हुए कथित हैरेसमेंट के बारे में बात करती सुनाई दे रही हैं। रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को उन यूजर्स, इन्फ्लुएंसर और मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी दी, जो करीब आठ साल पहले की एक लीक हुई प्राइवेट बातचीत को शेयर कर रहे हैं।

वायरल ऑडियो पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका और रक्षित पहली बार 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर किरिक पार्टी में काम करते समय मिले थे। आखिरकार दोनों को प्यार हो गया और 2017 में उन्होंने सगाई कर ली। हालांकि, उनकी सगाई ज़्यादा दिन नहीं चली। 2018 में, एक्टर्स ने अनाउंस किया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में चिंता जताई कि इस विवाद ने उनके परिवार और उन लोगों को भी इस मामले में घसीटा है, जिनके साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। X पर एक डिटेल्ड पोस्ट में एक्ट्रेस रश्मिका ने कहा कि पिछले आठ सालों से उनके खिलाफ गलत जानकारी, हैरेसमेंट और टारगेटेड हमलों का लगातार कैंपेन चलाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बातों को बार-बार गलत कॉन्टेक्स्ट में लिया गया और ऑनलाइन नफरत फैलाने के लिए झूठी बातें बनाई जा रही है। 

रश्मिका मंदाना का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट में लिखा था, 'मेरे प्यारे लोगों के लिए जो अब तक इस शानदार सफर में मेरे साथ रहे हैं और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के लिए... 8 साल हो गए हैं जब मीडिया के एक हिस्से और ऑनलाइन लोगों ने मेरे खिलाफ गलत जानकारी, परेशानी और टारगेटेड हमलों का लगातार कैंपेन शुरू किया था। मैंने देखा है कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया, जो बातें मैंने कभी नहीं कहीं उन्हें झूठी बातों में बदल दिया गया। सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नफ़रत को बढ़ाया गया।' उन्होंने आगे कहा, 'इस दौरान जब मुझे दुख हुआ तो मैंने सब्र और चुप्पी चुनी। मैंने माना कि लोगों की नजरों में रहने से कभी-कभी गलत आलोचना भी होती है, लेकिन जब तक मैं खुद के प्रति सच्ची और खुश रहूंगी, अपने आस-पास खुशी फैलाऊंगी, चीजें ठीक हो जाएंगी। हालांकि, पिछले 24 घंटों में जो हुआ है, वह एक ऐसी लाइन पार कर गया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।' एक्ट्रेस का कहना है कि ऑडियो अब जानबूझकर 'कॉन्ट्रोवर्सी' पैदा करने के लिए शेयर किया जा रहा है।

रश्मिका मंदाना को बदनाम करने की साजिश?

विजय देवरकोंडा की पत्नी ने यह भी कहा, 'एक पुरानी प्राइवेट बातचीत, जो लगभग आठ साल पुरानी मानी है, ऐसा लगता है कि इसमें शामिल लोगों की जानकारी या सहमति के बिना रिकॉर्ड की गई और फैलाई गई। उस बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा अब जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लोग किस हद तक जा सकते हैं? ऐसा करके उन्होंने मेरे परिवार और उन लोगों को, जिनके साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं और जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है,उन्हें भी इसमें घसीटा है। यह प्राइवेसी पर हमला है और बदनाम करने की कोशिश की गई।'

रश्मिका मंदाना लेंगी लीगल एक्शन

एक्ट्रेस ने अंत में कहा,'जब हम ज़िंदगी में आगे बढ़ते हैं, काम का काम करते हैं और पॉजिटिविटी फैलाते हैं तो यह दुख की बात है कि कुछ लोग दूसरे व्यक्ति की इज्जत और शांति की कीमत पर नफरत और विवाद पैदा करना जारी रखते हैं। आठ साल तक, जब हमले मुझ तक ही सीमित थे, मैंने चुप रहना चुना। आज, जब दूसरे लोग इसमें शामिल हो रहे हैं तो मैं और चुप नहीं रह सकती। मैंने एक सीमा तय करने का फैसला किया है।' मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑडियो क्लिप फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी देते हुए, रश्मिका ने लिखा, 'मैं सभी इन्फ्लुएंसर और लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी यह कंटेंट या इससे जुड़ी बातें फैला रहे हैं, वे उन्हें तुरंत हटा दें। ऐसा करने के लिए आपके पास इस स्टेटमेंट के समय से 24 घंटे हैं। ऐसा न करने पर कल से लीगल एक्शन शुरू किया जाएगा, जिसमें बदनाम करने वाले या प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को लगातार फैलाने वाले इन्फ्लुएंसर, डिजिटल प्लेटफॉर्म या मीडिया ऑर्गनाइजेशन को कानून के अनुसार लीगल नोटिस दिया जाएगा।'

ये भी पढे़ं-

27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत कायम, YRKKH को पछाड़ 'अनुपमा' ने मारी बाजी, टॉप 5 में बड़ा फेरबदल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement